Haryana CM Resign
हरियाणा से इस समय बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीपा दे दिया है. यह फैसला विधायक दल की बैठक में लिया गया है. हरियाणा में अब भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. आपको बता दें कि न सिर्फ सीएम मनोहर लाल ने बल्कि पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया है.बताया जा रहा है कि सीएम मनोहर लाल ने 11 बजे विधयक दल की मीटिंग में पहुंचे थे. सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री भी मौजूद थे. साथ ही मंत्री भी राज्यपाल से मुलाकात के लिए गए हैं.
कौन होगा हरियाणा का अगला सीएम
बता दें कि सीएम मनोहर लाल जिस समय रवाना हुए उस दौरान उनकी कार में अनिल विज भी मौजूद थे. वहीं अब सियासी गलियारों में हलचल तेज है. कहा जा रहा है कि नए सीएम के रुप में अनिल विज को चुना जा सकता है. हालांकि इसकी पष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है. वहीं सीएम के अलावा, अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों में हुए राजभवन पहुंचे थे
शपथ ग्रहण समारोह आज
कहा जा रहा है कि हरियाणा के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह आज मंगलवार दोपहर में हो सकता है. राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि, सीएम कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.
यह भी पढ़े: हरियाणा में टूट सकता है JJP-BJP का गठबंधन, CM मनोहर लाल आज दे सकते हैं इस्तीफा