हरियाणा से इस समय बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल BJP और JJP के बीच गठबंधन टूट सकता है. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति भी बना ली है. मंगलवार को हरियाणा कैबिनेट का विस्तार होने वाला है. ऐसे में सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को हटाया जा सकता है.
हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नहीं
बता दें कि हरियाणा में विधायक दल की बैठक दोपहल 12 बजे बुलाई गई है. इस बैठक में अर्जुन मुंडा और तरुण चौक पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे. वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकत होगी. इस दौरान लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा होगी. दरअसल जेजेपी, बीजेपी से लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीटों की मांग कर मांग रही है.
किस कारण टूटा गठबंधन
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सहमति न बनने से गठबंधन में टूट हुई है. वहीं इस संबंध में जननायक पार्टी द्वारा दिल्ली में अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में आपको बता दें कि दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे. वहीं बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है.
यह भी पढ़े: CAA के खिलाफ करने वालों पर सख्त हुई असम पुलिस, नोटिस भेजकर दी चेचावनी