Haryana Board Results Declared: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. जो छात्र इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर दर्ज करना है, जिसके बाद वह अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य बातें
फेल हुए छात्रों के लिए बड़ी राहत
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, उनके लिए चिंता की बात नहीं है. हरियाणा बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए पूरक परीक्षा (Compartment Exam) आयोजित करेगा. इससे वे अगली क्लास में जाने का मौका फिर से पा सकेंगे.
नंबरों से असंतुष्ट छात्र क्या करें?
यदि किसी छात्र को लगता है कि उन्हें किसी विषय में उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिका की री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन करवा सकते हैं. इसके लिए प्रक्रिया और तारीखें बोर्ड जल्द ही वेबसाइट पर जारी करेगा.
असली मार्कशीट कब और कहां मिलेगी?
छात्र कुछ दिनों के भीतर अपनी मूल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे. फिलहाल वेबसाइट से डाउनलोड की गई डिजिटल मार्कशीट भी आधिकारिक रूप से वैध है.
ऐसे करें हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक
यह भी पढ़ें: 'ये तुम्हारे परिवार के लिए खतरा..', तांत्रिक की बातों में आकर मां नदी में फेंक आई अपना बेटा