दिवाली के रंग देशभर में खूब छाए और हर कोई अपने परिवार और करीबियों के साथ इस खास दिन को मनाने में जुटा रहा. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने इस बार अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दिवाली मनाई, और दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं.
इस खास दिन पर हार्दिक और माहिका दोनों पारंपरिक परिधानों में नजर आए. दोनों ने लाल रंग के कपड़ों में ट्विनिंग की. हार्दिक ने रेड कुर्ता, ब्लैक ट्राउजर्स और लोफर्स पहन रखे थे, वहीं माहिका ने लाल कुर्ती के साथ ब्लैक लेगिंग्स और व्हाइट सैंडल्स पहनी थी. हार्दिक का लुक काले चश्मे के साथ और भी स्टाइलिश लग रहा था.इनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं. फैंस ने कपल को खूब सराहा और दोनों की जोड़ी को परफेक्ट बताया.
कुछ दिन पहले किया था रिलेशनशिप का खुलासा
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिश्ते को लेकर काफ़ी समय से चर्चाएं थीं, लेकिन हाल ही में हार्दिक ने अपने जन्मदिन के मौके पर इस रिश्ते पर मुहर लगा दी. बता दें कि हार्दिक की पहली पत्नी नताशा स्टैंकोविच से उनका तलाक दो साल पहले हो चुका है. तलाक के बाद पहली बार हार्दिक किसी रिश्ते को लेकर इतने खुले नजर आए हैं.
एयरपोर्ट पर भी साथ नजर आ चुके हैं दोनों
यह पहली बार नहीं है जब हार्दिक और माहिका साथ दिखे हों. दिवाली से कुछ दिन पहले दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था, और तब भी दोनों की वीडियो खूब वायरल हुई थी. फैंस तभी से कयास लगाने लगे थे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है, जिसे अब खुद हार्दिक ने कन्फर्म कर दिया है.
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं और उनकी उम्र सिर्फ 24 साल है. माहिका एक्ट्रेस, मॉडल और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर के तौर पर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. उन्होंने दिल्ली से ही इकॉनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है.अपनी आत्मविश्वास से भरी पर्सनैलिटी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से माहिका ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है.
यह भी पढ़ें: जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद पहली बार पिता संजय बांगर के साथ दिखीं अनाया, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर