टीम इंडिया के लिए बड़ी टेंशन! एक ओवर के बाद कहां नदारद हुए हार्दिक पंड्या?

बीती रात एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में जब भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी क्षण तक मुकाबला चल रहा था, तब भारतीय टीम के लिए एक और चिंता की खबर सामने आई. कप्तान सूर्यकुमार यादव मैच की रणनीति में जुटे थे.

Hardik Pandya Injury in india vs sri match know update will he play with pakistan
Image Source: Social Media

बीती रात एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में जब भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी क्षण तक मुकाबला चल रहा था, तब भारतीय टीम के लिए एक और चिंता की खबर सामने आई. कप्तान सूर्यकुमार यादव मैच की रणनीति में जुटे थे, वहीं खिलाड़ियों के बीच तनाव भी नजर आ रहा था. इसी बीच हार्दिक पंड्या मैदान से गायब दिखे, जिससे सभी की निगाहें उन पर टिक गईं.

पहले ओवर के बाद जब हार्दिक पंड्या मैदान पर नहीं थे, तो सवाल उठने लगे कि आखिर वह कहां चले गए. बाद में पता चला कि वह ड्रेसिंग रूम में आराम कर रहे हैं, जिससे टीम के माहौल में खलबली मच गई. फैंस भी चिंतित हो गए क्योंकि हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी का मैच के अहम क्षणों में बाहर होना किसी अच्छी खबर का संकेत नहीं होता.

कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान और मोर्ने मोर्कल की पुष्टि

मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चोट का जिक्र किए बिना कहा, “आज रात हम आराम करेंगे और रिकवरी पर ध्यान देंगे. कुछ खिलाड़ियों को ऐंठन हुई है, इसलिए कल पूरी तैयारी के साथ वापसी करेंगे.” कुछ ही देर बाद भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने साफ किया कि हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा को ऐंठन की समस्या है. मोर्कल ने बताया, “अभिषेक तो ठीक हैं, लेकिन हार्दिक की हालत को आज रात और कल सुबह जांचेंगे, उसके बाद ही आगे का फैसला होगा.”

हार्दिक पंड्या की चोट की गंभीरता

हार्दिक पंड्या की चोट को लेकर अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है. मोर्ने मोर्कल ने भी कहा कि हार्दिक की फिटनेस पर कल अंतिम फैसला लिया जाएगा. यह चोट भारत के लिए चिंता का विषय है, खासकर फाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले.

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का शानदार रिकॉर्ड

हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा से बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं. 12 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 35 की औसत से 315 रन बनाए हैं और 25 विकेट भी लिए हैं. ऐसे खिलाड़ी का फाइनल से बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका होगा.

एशिया कप में हार्दिक का प्रदर्शन और भारत की उम्मीदें

इस एशिया कप में हार्दिक पंड्या से उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं मिला है. बीती रात वे केवल तीन गेंद पर दो रन बनाकर आउट हुए और बॉलिंग करते हुए पहला ओवर में सात रन दिए. उनके मैदान से बाहर होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फाइनल में वे अपनी हर कंडीशन में खेलने वाले मैच विनर पर निर्भर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज, भारत के ओपनर्स... ये 4 फैक्टर्स तय करेंगे Ind vs Pak फाइनल मैच का रिजल्ट