Breaking News : आज होगी मोदी कैबिनेट की बड़ी बैठक! कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर?

PM Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अध्यक्षता, कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर लग सकती है मुहर.

Bharat 24

PM Modi Cabinet Meeting: राजधानी दिल्ली में आज केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है. संसद परिसर में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. संसद के मानसून सत्र के बीच बुलाई गई यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि इसमें सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेगी और कुछ अहम प्रस्तावों को मंजूरी भी मिल सकती है.

आज होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल होंगे और बैठक की अध्यक्षता करेंगे. सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. बैठक को लेकर पहले से विस्तृत एजेंडा तैयार किया गया है, जिस पर कैबिनेट के सदस्य विचार-विमर्श करेंगे. जानकारी के मुताबिक, बैठक में देश के विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और आगामी योजनाओं पर भी विचार किया जा सकता है. हालांकि, बैठक के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें- FCRA Bill News: FCRA Bill से क्यों घबराया विपक्ष? विदेशी फंडिंग पर मोदी सरकार का बड़ा वार!