जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा... 'यौम-ए-इस्तेहसाल' पर भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, जानें पूरा मामला

Youm-e-Istehsal: भारत ने पाकिस्तान की ओर से 5 अगस्त को 'यौम-ए-इस्तेहाल' (शोषण दिवस) के रूप में मनाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारत ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए पाकिस्तान पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है.

India holds up a mirror to Pakistan on Youm-e-Istehsal Article 370
Image Source: Social Media

Youm-e-Istehsal: भारत ने पाकिस्तान की ओर से 5 अगस्त को 'यौम-ए-इस्तेहाल' (शोषण दिवस) के रूप में मनाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारत ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए पाकिस्तान पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है.

पाकिस्तान हर साल 5 अगस्त को साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में 'यौम-ए-इस्तेहाल' मनाता है. इस पर भारत ने साफ कहा कि इससे सच्चाई नहीं बदल सकती.

विदेश मंत्रालय का कड़ा बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं. यह पहले भी भारत का हिस्सा थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का इस तरह का प्रचार और बयानबाजी सिर्फ राजनीतिक दिखावा है. इससे जमीन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. भारत ने पाकिस्तान को सलाह दी कि वह भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के बजाय अपने राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर ध्यान दे.

अनुच्छेद 370 हटाना भारत का आंतरिक मामला

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35(ए) से जुड़े जो संवैधानिक बदलाव किए गए, वह पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला था. सरकार का कहना है कि इन फैसलों के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास, सुशासन और लोगों को नए अवसर मिले हैं. इसलिए पाकिस्तान को इस मुद्दे पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.

पीएम मोदी ने गिनाईं बदलाव की बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 5 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनुच्छेद 370 हटने के सात साल पूरे होने पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बड़ा बदलाव आया है. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार जैसे क्षेत्रों में नए अवसर बढ़े हैं. 

महिलाओं और वंचित वर्गों को भी संविधान के सभी अधिकार मिले हैं. पीएम ने यह भी कहा कि इस साल 5 अगस्त का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है.

राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष ने भी दी प्रतिक्रिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शांति, विकास और समान अवसरों का नया दौर शुरू हुआ है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि 5 अगस्त नए भारत के इतिहास का एक अहम दिन है. उन्होंने कहा कि यह फैसला देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करने वाला साबित हुआ.

ये भी पढ़ें- ये वो बांग्लादेश नहीं... 2 साल बाद दुनिया के सामने आईं शेख हसीना, भाषण देते हुए हुईं भावुक