RCB vs DC: मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम लगातार बड़े स्कोर बना रही थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पहली बार उनकी बल्लेबाजी कमजोर पड़ गई.
शनिवार 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी की. शुरुआत अच्छी रही, जैसा कि उम्मीद थी. विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने तेज शुरुआत दी और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी.
बीच के ओवरों में बिगड़ा खेल
लेकिन जैसे ही सॉल्ट आउट हुए, टीम की रफ्तार धीमी हो गई. कप्तान रजत पाटीदार ज्यादा रन नहीं बना सके, जबकि टिम डेविड भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए. टीम को सबसे ज्यादा नुकसान उन 24 गेंदों में हुआ, जिसमें सिर्फ 15 रन बने.
ये गेंदें जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने खेलीं. दोनों से आखिरी ओवरों में तेज रन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. जितेश ने 20 गेंदों में 14 रन बनाए, जबकि शेफर्ड 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन ही बना पाए.
पहली बार 200 से कम स्कोर
इसका असर यह हुआ कि RCB 20 ओवर में सिर्फ 175 रन ही बना सकी. इस सीजन में यह पहली बार हुआ जब टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद भी 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. इससे पहले RCB ने 203, 250, 201 और 240 जैसे बड़े स्कोर बनाए थे.
सॉल्ट की शानदार पारी
इस मैच में फिल सॉल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 63 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दी. लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. विराट कोहली 19 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि पाटीदार (8), देवदत्त पडिक्कल (18) और टिम डेविड (26) भी अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए.
ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर से गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, राजधानी पर हमले की तैयारी में था इमरान, निशाने पर राम मंदिर और