फिल्म हनुमान ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

फिल्म हनुमान ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Hanuman Ott release

फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई की थी. बड़े पर्दे पर इस फिल्म का काफी लोगों ने लुत्फ उठाया है. काफी समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म ( Hanuman Ott release) पर भी फिल्म के रिलीज होने की अटकलें तेज थी.  वहीं अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं.

OTT पर रिलीज होगी फिल्म हनुमान

बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए फिल्म ने कमाल दिखाया था. वहीं अब इसे OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. अगर आप भी ओटीटी पर इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं, तो बता दें कि 16 मार्च को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ऐप जियो सिनेमा पर फिल्म को रिलीज किया जा रहा है. बता दें कि इस फिल्म ने राम मंदिर के उद्घाटन के लिए 2.66 करोड़ रुपये दान किए थे. वहीं, पहले दिन के कलेक्शन से उन्होंने 14 लाख रुपये दान किए थे.

फिल्म में काम करने वाले किरदार के नाम 

इस शानदार फिल्म में 'हनुमान' की स्टार कास्ट में 'हनुमान' को वेंकट कुमार जेट्टी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर और वरलक्ष्मी शरथकुमार ने अहम भूमिकाएं अदा की हैं.  वहीं विनय राय और राज दीपक शेट्टी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

इतने करोड़ी की कमाई

इस सूपरहिट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था यह तो सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्‍म ने देश में 200 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया, जबकि वर्ल्‍डवाइड 293 करोड़ की ग्रॉस कमाई की. तकरीबन 2 महीने के लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म को OTT पर रीलिज किया जा रहा है. इससे पूर्व ऐसी जानकारी भी सामने आई थी कि फिल्स को ZEE5 पर लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हनुमान फिल्म को देखने का लुत्फ आप जियो सिनेमा ऐप पर उठा पाएंगे. इंस्टाग्राम पर इससे संबंधित एक पोस्टर भी जारी किया गया है.

यह भी पढ़े: एक्ट्रेस डॉली सोही और बहन अमनदीप दोनों का एक साथ होगा अंतिम संस्कार, दुख में इंडस्ट्री