Hanuman Ansh Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमबैक किया है, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी. 31 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई को जबरदस्त रफ्तार दे दी. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद और पूर्णिमा तिवारी अहम भूमिकाओं में हैं.
पहले दो हफ्ते रहे कमजोर, तीसरे में बदली तस्वीर
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ को पहले हफ्ते में 200 स्क्रीन मिली थीं और फिल्म ने 89 लाख रुपये कमाए. दूसरे हफ्ते में स्क्रीन घटकर 40 रह गईं और कलेक्शन सिर्फ 46 लाख रुपये रहा. लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म को 400 स्क्रीन मिलीं और कमाई ने अचानक रफ्तार पकड़ ली. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन 4.55 करोड़ रुपये हो गया. तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 15 लाख, शनिवार को 87 लाख और रविवार को 2.18 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बना फिल्म की ताकत
तरण आदर्श ने फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कहा, 'बॉक्स ऑफिस अनप्रेडिक्टेबल हो सकता है. 'हनुमान अंश' ने वो कर दिखाया जो सोचा भी नहीं था. फिल्म को पहले और दूसरे हफ्ते में कम ऑक्यूपेंसी मिली. लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म के फुटफॉल में इजाफा हुआ.' IMDb के मुताबिक फिल्म का बजट 1.8 करोड़ रुपये बताया गया है और इस आधार पर फिल्म को 2.75 करोड़ रुपये का प्रॉफिट होने का दावा किया गया है. हालांकि, फिल्म का बजट आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, इसलिए इन आंकड़ों को अनुमान के तौर पर देखा जाना चाहिए.
नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है कहानी
‘हनुमान अंश’ में उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव के लक्ष्मण नारायण शर्मा की कहानी दिखाई गई है, जो आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए. फिल्म उनकी आध्यात्मिक यात्रा को पर्दे पर पेश करती है. बताया जा रहा है कि यह कहानी तीन हिस्सों में बनाई गई है और ‘हनुमान अंश’ इसका पहला पार्ट है. खास बात यह है कि थिएटर में ‘आवारापन 2’, ‘बंटवारा 1947’, ‘द ओडिसी’ और ‘स्पाइडर मैन’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच भी फिल्म ने अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड से इंटरनेशनल मंच तक पहुंची ‘सेल्वी’, बुसान फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी अंजलि पाटिल की फिल्म