अमेरिका में गुजराती महिला बनी लूटपाट का शिकार, विरोध करने पर नकाबपोश ने मारी गोली; देखें VIDEO

Meghna Patel Murder: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों, खासकर गुजराती समाज के लोगों के बीच एक बार फिर डर और चिंता का माहौल बन गया है. हाल ही में सामने आई एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया.

Gujarati woman robbed in America shot by masked man after resisting watch video
Image Source: Social Media

Meghna Patel Murder: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों, खासकर गुजराती समाज के लोगों के बीच एक बार फिर डर और चिंता का माहौल बन गया है. हाल ही में सामने आई एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. गुजरात के मेहसाणा जिले की रहने वाली एक युवती की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं विदेश में रहने वाले भारतीय भी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

मेहसाणा जिले की रहने वाली थीं मेघना पटेल

मृतक युवती का नाम मेघना पटेल था. वह गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर तालुका के जंत्राल गांव की रहने वाली थीं. बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दस साल से अमेरिका में रह रही थीं. वहां वह एक दुकान में काम करती थीं और अपने परिवार की मदद भी कर रही थीं.

परिवार वालों के अनुसार मेघना मेहनती और शांत स्वभाव की थीं. गांव के लोग भी उनकी तारीफ करते थे. उनकी अचानक मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई.

ग्राहक बनकर दुकान में घुसा हमलावर

घटना के समय मेघना दुकान में काम कर रही थीं. तभी एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आया. उसने अपने पूरे शरीर को ढक रखा था. उसने ऊपरी कपड़ा, हाथों में दस्ताने, चेहरे पर नकाब और सिर पर टोपी पहन रखी थी. उसके चेहरे का ज्यादातर हिस्सा ढका हुआ था और सिर्फ आंखें दिखाई दे रही थीं.

दुकान में लगे निगरानी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. बताया जा रहा है कि हमलावर पहले कुछ देर तक मेघना से बात करता रहा. शुरुआत में किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है.

अचानक शुरू कर दी गोलीबारी

कुछ ही सेकंड बाद हमलावर ने अचानक बंदूक निकाली और मेघना पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इस अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोग घबरा गए. गोली लगने के बाद मेघना जमीन पर गिर पड़ीं.

हमलावर यहीं नहीं रुका. गोली चलाने के बाद उसने दुकान में रखा कुछ सामान उठाया और वहां से भाग निकला. पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

परिवार और गांव में पसरा मातम

मेघना पटेल की मौत की खबर जैसे ही उनके परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई. गांव के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं. परिवार वालों का कहना है कि मेघना अपने बेहतर भविष्य के लिए विदेश गई थीं, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा. गांव के लोगों ने इस घटना पर दुख जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक से चीन परेशान! इन 3 फैसलों ने बढ़ाई ड्रैगन की टेंशन, जानें पूरी जानकारी