Gujarat Flood News : बाढ़ में उतरे CM Bhupendra Patel! Harsh Sanghavi का रेस्क्यू मिशन | NDRF

Gujarat Flood News: देश के कई हिस्सों में आसमान से आफत बरस रही है. कई राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं. गुजरात भी इस वक्त बाढ़ की कहर से दोचार हो रहा है. बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसकर जिंदगी को मुश्किल बना रहा है.

Bharat 24

Gujarat Flood News: देश के कई हिस्सों में आसमान से आफत बरस रही है. कई राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं. गुजरात भी इस वक्त बाढ़ की कहर से दोचार हो रहा है. बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसकर जिंदगी को मुश्किल बना रहा है. लेकिन इस बेलगाम पानी के आगे गुजरात का हौसला डगमगाया नहीं है. क्योंकि सूबे के मुखिया भूपेंद्र पटेल ने खुद पानी में उतरकर मोर्चा संभाल लिया है. डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर खुद पानी में उतरकर लोगों की मदद कर रहे हैं. गुजरात में आसमान से आफत बरस रही है. कुदरत का ऐसा कहर सड़कें समंदर में तब्दील हो चुकी हैं. बाढ़ का पानी दरवाजे तोड़कर घरों के अंदर घुस गया है.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेल राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया मंजूर