सिर्फ 69 हजार रुपये में मिल रही है TVS की ये बाइक, GST कट के बाद ग्राहक को हुआ फायदा ही फायदा

अगर आप एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और माइलेज से भरपूर कम्यूटर बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो TVS Star City Plus आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. खासकर अब, जब GST में हुई कटौती के चलते इसकी कीमत में अच्छी-खासी कमी देखने को मिल रही है.

GST Reforms 2025 TVS Star City Plus price 69 thousand know sepcifications
Image Source: Social Media

अगर आप एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और माइलेज से भरपूर कम्यूटर बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो TVS Star City Plus आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. खासकर अब, जब GST में हुई कटौती के चलते इसकी कीमत में अच्छी-खासी कमी देखने को मिल रही है.

हाल ही में टू-व्हीलर सेगमेंट में GST 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. साथ ही 1% सेस भी अब नहीं लगाया जा रहा है. इसका सीधा असर बाइक की एक्स-शोरूम कीमत पर पड़ा है और TVS Star City Plus की कीमत में लगभग ₹8,500 तक की कटौती देखने को मिली है.

नोएडा में नई एक्स-शोरूम कीमतें

  • ड्रम ब्रेक वेरिएंट: ₹69,300
  • डिस्क ब्रेक वेरिएंट: ₹72,900 हालांकि ऑन-रोड कीमत राज्य, शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

फीचर्स की बात करें तो है काफी मॉडर्न और प्रैक्टिकल

TVS Star City Plus को सिर्फ किफायती ही नहीं, बल्कि तकनीकी तौर पर भी अपग्रेडेड बनाया गया है. इसमें आपको मिलते हैं. फुल LED हेडलैंप – बेहतर विजिबिलिटी के लिए, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर – जिसमें इकोनोमीटर और सर्विस रिमाइंडर शामिल हैं. इनबिल्ट USB चार्जर – मोबाइल चार्जिंग के लिए, डुअल-टोन सीट और स्पोर्टी मफलर – जो लुक और कंफर्ट दोनों को बेहतर बनाते हैं. 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर – जिससे लंबी राइड में आराम बना रहता है. यह बाइक मोनो टोन और डुअल-टोन दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है, और इसमें 3D प्रीमियम लोगो जैसे स्टाइलिश एलिमेंट्स भी दिए गए हैं.

पावर और परफॉर्मेंस जानें क्या है इंजन की ताकत

TVS Star City Plus में BS-VI मानकों के अनुसार अपडेट किया गया 109.7 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन. 8.08 Hp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. डायमेंशन्स की बात करें तो बाइक की लंबाई 1980 mm, चौड़ाई 750 mm और ऊंचाई 1080 mm है. वहीं व्हीलबेस 1260 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 172 mm है, जो इसे भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त बनाते हैं.

अन्य स्पेसिफिकेशन

 

  • कुल वजन: 109 किलोग्राम
  • फ्यूल टैंक: 10 लीटर 
  • ब्रेक्स: फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक, रियर में 110 mm ड्रम ब्रेक

मुकाबला किससे?

इस बाइक का मुकाबला बाजार में मौजूद Hero Splendor Plus, Honda Shine और Bajaj Platina जैसी अन्य 110cc सेगमेंट की माइलेज बाइक्स से है. लेकिन फीचर्स और कीमत को देखें तो TVS Star City Plus खुद को एक स्मार्ट चॉइस के तौर पर साबित करती है.

यह भी पढ़ें: GST 2.0 के बाद कितनी सस्ती मिल रही Hero Passion Plus? शोरूम जाने से पहले यहां जान लें सबकुछ