GST Rate Cut: क्या सस्ते होंगे मोबाइल और लैपटॉप? खरीदने से पहले इन बातों पर रखें खास ध्यान

Laptop Price GST India: अगर आप उम्मीद कर रहे थे कि नया GST 2.0 लागू होने के बाद मोबाइल या लैपटॉप सस्ते हो जाएंगे, तो ज़रा रुकिए. 22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी के नए ढांचे में रोज़मर्रा की चीज़ों जैसे किचन या ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भले टैक्स घटाया गया हो, लेकिन स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर अब भी 18% GST ही लागू रहेगा.

GST Rate Cut Will mobile phones and laptops become cheaper attention things before buying
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Laptop Price GST India: अगर आप उम्मीद कर रहे थे कि नया GST 2.0 लागू होने के बाद मोबाइल या लैपटॉप सस्ते हो जाएंगे, तो ज़रा रुकिए. 22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी के नए ढांचे में रोज़मर्रा की चीज़ों जैसे किचन या ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भले टैक्स घटाया गया हो, लेकिन स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर अब भी 18% GST ही लागू रहेगा.

यानि अगर आप किसी iPhone, Samsung Galaxy या नया लैपटॉप की कीमत में कटौती की सोच रहे थे, तो ऐसा फिलहाल नहीं होने जा रहा.

सरकार ने क्यों नहीं घटाया टैक्स?

विशेषज्ञों के मुताबिक, सरकार ने जानबूझकर इन हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स पर टैक्स स्ट्रक्चर नहीं छेड़ा है. इसका मकसद:

  • इंडस्ट्री में प्राइस स्टेबिलिटी बनाए रखना
  • कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन में कोई खलल ना पड़ने देना
  • ब्रांड्स को लॉन्ग टर्म प्लानिंग और प्राइसिंग में लचीलापन देना
  • इससे कंपनियों को स्टॉक और प्राइसिंग मैनेजमेंट में आसानी मिलती है, और बाजार में अचानक से दाम घट-बढ़ नहीं होते.

ग्राहकों को क्यों नहीं मिली राहत?

मोबाइल और लैपटॉप खरीदने वाले उपभोक्ताओं को सीधे कोई फायदा नहीं मिलेगा. हां, रोजमर्रा की चीज़ों पर टैक्स कम हुआ है जैसे बर्तन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कुछ घरेलू आइटम्स पर, जिससे मामूली बचत हो सकती है. सरकार चाहती है कि ग्राहक वो बचत अन्य जरूरतों पर खर्च करें, या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने में इस्तेमाल करें.

कंपनियों की क्या प्रतिक्रिया रही?

Samsung, Apple, Dell और Lenovo जैसी बड़ी ब्रांड्स ने साफ कर दिया है कि GST 2.0 का उनकी कीमतों पर कोई असर नहीं होगा. ग्राहकों को अब भी वही पुराने टैक्स रेट पर खरीदारी करनी होगी. हां, ब्रांड्स अपने प्रमोशनल ऑफर्स और फेस्टिव डील्स जरूर जारी रखेंगे.

अब ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

अगर आप मोबाइल या लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब GST कटौती की उम्मीद छोड़ दें. इसके बजाय:

  • फेस्टिव सीजन और सेल का इंतज़ार करें
  • ब्रांड्स की वेबसाइट, रिटेलर्स और ऑनलाइन मार्केटप्लेस की डील्स को Compare करें
  • EMI, एक्सचेंज ऑफर, और कैशबैक जैसी सुविधाओं का लाभ लें
  • लोकल दुकानों और ऑनलाइन ऑफर्स की तुलना करके समझदारी से खरीदारी करें.

यह भी पढ़ें- अरुणाचल और त्रिपुरा को पीएम मोदी देंगे विकास का तोहफा, 6500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मिलेगी