Chrome यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! सरकार ने जारी की चेतावनी, एक क्लिक में अकाउंट हो सकता है साफ

Alert For Chrome Users: आज के दौर में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. बैंकिंग से लेकर निजी बातचीत तक हर काम ऑनलाइन हो रहा है, लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में साइबर अपराधियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है.

government-warning-for-chrome-users-bank-account-fraud-alert
Image Source: Social Media

Alert For Chrome Users: आज के दौर में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. बैंकिंग से लेकर निजी बातचीत तक हर काम ऑनलाइन हो रहा है, लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में साइबर अपराधियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है. अब भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Google Chrome ब्राउजर को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक, Chrome में कुछ ऐसी खतरनाक सुरक्षा खामियां मिली हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं. खास चिंता की बात यह है कि करोड़ों लोग रोजाना इसी ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं.

सबसे ज्यादा निशाने पर पुराने Chrome वर्जन वाले यूजर्स 

CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार, यह खतरा उन लोगों के लिए ज्यादा बड़ा है जो अभी तक Google Chrome का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं. साइबर अपराधी नकली वेबसाइट, फर्जी लिंक और संक्रमित पेज के जरिए यूजर्स को अपने जाल में फंसा सकते हैं. जैसे ही कोई व्यक्ति ऐसे लिंक पर क्लिक करता है, हैकर्स उसके डिवाइस का कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं. इसके बाद बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट और दूसरी संवेदनशील जानकारी चोरी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

कैमरा और माइक्रोफोन तक पहुंच का खतरा

सरकारी एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इन सुरक्षा खामियों का इस्तेमाल कर साइबर ठग डिवाइस में मालवेयर भी इंस्टॉल कर सकते हैं. यह खतरनाक सॉफ्टवेयर यूजर की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख सकता है और फोन या लैपटॉप के कैमरा और माइक्रोफोन तक पहुंच बना सकता है. ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट, इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है. एक छोटी सी लापरवाही न सिर्फ निजी डेटा बल्कि बैंक अकाउंट को भी खतरे में डाल सकती है.

तुरंत करें ये जरूरी काम

इस साइबर खतरे से बचने के लिए CERT-In ने सभी यूजर्स को तुरंत Google Chrome अपडेट करने की सलाह दी है. यूजर्स Chrome की सेटिंग्स में जाकर नया अपडेट चेक कर सकते हैं या फिर Google Play Store और App Store के जरिए ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर सकते हैं. जिन डिवाइस में ऑटो अपडेट फीचर चालू है, वहां यह सिक्योरिटी अपडेट अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा. नया वर्जन इन कमजोरियों को दूर करता है और यूजर्स के निजी डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: Oppo ने लॉन्च किए दो दमदार स्मार्टफोन, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी से लैस हैं नए डिवाइस; जानें कीमत