Indigo Crisis: अब नहीं चलेगी Airlines की मनमानी, बढ़ते हवाई किराए को लेकर सरकार सख्त

Government is strict regarding increasing air fares of airlines

Indigo Flight Cancels: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों भारी परिचालन संकट से जूझ रही है, जिसके कारण कई रूटों पर उड़ानें रद्द और देरी की मार झेलनी पड़ रही है. इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ा, क्योंकि मांग बढ़ते ही कई अन्य एयरलाइंस ने अचानक किराए आसमान पर पहुंचा दिए. हालात बिगड़ते देख उड्डयन मंत्रालय ने अब निर्णायक कदम उठाते हुए किरायों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है.

इंडिगो के ऑपरेशनल गड़बड़ियों ने देशभर में हवाई सफर का गणित बदल दिया. जैसे-जैसे उड़ानें रद्द होती गईं, यात्रियों की भीड़ दूसरे विकल्पों की तरफ मुड़ी. इसी मौके का फायदा उठाते हुए कुछ एयरलाइंस ने चुनिंदा रूटों पर टिकटें मनमाने दामों पर बेचनी शुरू कर दीं. कई सेक्टर्स में किराया सामान्य से कई गुना ज्यादा दिखने लगा, जिससे यात्रियों में नाराज़गी और चिंता बढ़ने लगी.