Google Gemini Earth AI: प्राकृतिक आपदाओं से लाखों लोगों की जान बचाने में टेक्नोलॉजी अब मददगार साबित होने वाली है. गूगल ने अपने Earth ऐप में Gemini AI को इंटीग्रेट कर नई सुविधा पेश की है, जो आपदाओं का अनुमान लगाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाएगी.
Gemini AI कैसे करेगा काम?
गूगल की यह तकनीक जियोस्पेटियल रीजनिंग पर आधारित है. Gemini AI को सालों के सैटेलाइट डेटा, मौसम का रिकॉर्ड और जनसंख्या आंकड़े के साथ ट्रेंड किया गया है. इसकी मदद से AI यह अनुमान लगा सकती है कि किसी इलाके में तूफान, बाढ़ या अन्य आपदाओं के दौरान क्या हालात होंगे और कितने लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं. AI सिर्फ आपदा के रास्ते ही नहीं बताएगी, बल्कि सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्रों और लोगों का भी डेटा प्रदान करेगी, ताकि राहत कार्य पहले से योजना के मुताबिक किया जा सके.
आम लोगों के लिए भी आसानी
Gemini AI की खासियत यह है कि इसे आम लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई जानना चाहता है कि कोई नदी कहां से सूख रही है, तो AI सैटेलाइट तस्वीरों की मदद से सही जानकारी देगा. साथ ही, संबंधित सवालों के जवाब भी क्विक रिव्यू के जरिए उपलब्ध कराए जा सकते हैं. गूगल का उद्देश्य केवल पूर्वानुमान तक सीमित नहीं है. यह सिस्टम आपदा राहत बलों और सरकारों को स्थिति बिगड़ने से पहले तैयारी का समय देने में सक्षम है.
सरकारी और कॉर्पोरेट उपयोग के लिए क्लाउड इंटीग्रेशन
गूगल ने Earth AI को Google Cloud पर उपलब्ध कराया है. इसका मतलब यह है कि सरकारें और बड़ी कंपनियां इसे अपने डेटा में इंटीग्रेट करके आपदा प्रबंधन को और प्रभावी बना सकती हैं. इस तरह, Gemini AI प्राकृतिक आपदाओं से न केवल इंसानों की जान बचाने में मदद करेगी, बल्कि राहत कार्यों को भी अधिक संगठित और समय पर करने में सहायक होगी.
ये भी पढ़ें: मीमर्स के लिए गूगल का खास तोहफा! अब चुटकियों में तैयार हो जाएगा मीम; लॉन्च हुआ शानदार फीचर