अगर आप मीम बनाने और शेयर करने के शौकीन हैं, तो गूगल आपके लिए एक नया और मजेदार फीचर लेकर आ रहा है. गूगल फोटोज में आने वाला यह फीचर आपको केवल एक क्लिक में किसी भी फोटो को मीम में बदलने की सुविधा देगा. इसे Me Meme नाम दिया गया है. इस फीचर की मदद से आप अपनी फोटो या सेल्फी को विभिन्न डिजिटल आर्ट फॉर्मेट और मीम टेम्प्लेट में बदल सकते हैं.
एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल फोटोज एक नए AI आधारित फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को उनकी सेल्फी और फोटो को मीम में बदलने की सुविधा देगा. यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और जल्द ही इसे रोलआउट किया जा सकता है. इसके अलावा गूगल अपनी जेमिनी ऐप के वॉयस मोड को भी और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है.रिपोर्ट में साझा किए गए ऑनबोर्डिंग पेज के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, गूगल का संदेश है: खुद को, अपने परिवार और दोस्तों को अपने पसंदीदा मीम्स में बदलें. बस एक टेम्पलेट और एक फोटो चुनें, और तैयार है आपका मीम. इसे ग्रुप चैट या सोशल मीडिया पर शेयर करना अब और भी आसान होगा.”
Me Meme फीचर कैसे काम करेगा?
यह भी पढ़ें: UPI की दुनिया में कब एंट्री लेगा? Zoho ऐप...GPay-PhonePe-Paytm की बढ़ेगी टेंशन