Google का लेटेस्ट स्मार्टफोन Pixel 10 इस वक्त जबरदस्त छूट के साथ मिल रहा है. अपने क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा और AI फीचर्स की वजह से Pixel फोन पहले से ही काफी पसंद किए जाते हैं. अच्छी बात यह है कि Pixel 10 अब लॉन्च कीमत से पूरे 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा है. अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह एक बढ़िया मौका हो सकता है.
Google Pixel 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 10 को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था. इसमें 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है.
फोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 पर काम करता है. कैमरा की बात करें तो Pixel 10 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी मिलती है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे, जो इसे काफी खास बनाता है.
Flipkart पर मिल रही है बड़ी छूट
Google Pixel 10 भारत में 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. फिलहाल Flipkart पर यह फोन 5,000 रुपये की सीधी छूट के साथ 74,999 रुपये में लिस्ट है. इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड ऑफर के तहत 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है. इस तरह कुल छूट के बाद Pixel 10 को आप सिर्फ 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
Apple प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट
Valentine’s Day के मौके पर Apple ने भी अपने कई प्रोडक्ट्स पर छूट का ऐलान किया है. MacBook Air M4, जिसकी कीमत 99,900 रुपये है, उस पर 10,000 रुपये तक की बचत हो रही है. iPhone 17 सीरीज पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर चल रहा है. iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है.
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F70e, 6000mAh बैटरी से है लैस, कीमत और फीचर्स जानकर हो जाएंगे खुश