Google Maps के इन फीचर्स को इस्तेमाल कर आप भी कहेंगे मौज करा दी! जानें कैसे करें यूज?

आज के समय में तकनीक हमारी जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बना रही है. जब बात होती है रास्ता खोजने या ट्रैफिक से बचने की, तो Google Maps सबसे भरोसेमंद साथी बनकर सामने आता है.

Google Maps New Feature make your daily travel like pro
Image Source: Freepik

आज के समय में तकनीक हमारी जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बना रही है. जब बात होती है रास्ता खोजने या ट्रैफिक से बचने की, तो Google Maps सबसे भरोसेमंद साथी बनकर सामने आता है. यह सिर्फ लोकेशन दिखाने वाला ऐप नहीं है, बल्कि इसमें ऐसे कई जबरदस्त फीचर्स हैं जो आपके सफर को आरामदायक, तेज़ और सुरक्षित बना सकते हैं. चलिए जानते हैं Google Maps के कुछ बेहतरीन और काम के टूल्स के बारे में:

1. रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट्स

Google Maps लाइव ट्रैफिक कंडीशन को कलर कोड के साथ दिखाता है.
हरा रंग: रास्ता एकदम साफ
नारंगी रंग: थोड़ी भीड़
लाल रंग: भार.  आप समय रहते वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं और देरी से बच सकते हैं.

2. वॉइस नेविगेशन से सुरक्षित ड्राइविंग

ड्राइविंग के दौरान मोबाइल स्क्रीन देखने की ज़रूरत नहीं पड़ती. Google Maps की वॉइस गाइडेंस फीचर से ऐप आपको आवाज़ में रास्ता बताता है. रूट चुनें और Start बटन पर क्लिक करें—बाकी रास्ता Google संभाल लेगा.

3. घर और ऑफिस के पते सेव करें

हर बार पता टाइप करने का झंझट खत्म! अपने होम और वर्क एड्रेस एक बार सेव कर लें. बस 'Home' या 'Work' टाइप करें और लोकेशन तुरंत मिल जाएगी.

4. इन शानदार फीचर्स को भी ज़रूर आज़माएं

Nearby Search: आसपास के ATM, होटल, पेट्रोल पंप, या हॉस्पिटल का पता लगाने के लिए यह फीचर बेहद उपयोगी है.

ऑफलाइन मैप्स: अगर कहीं नेटवर्क न हो, तो पहले से मैप डाउनलोड करके ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ज़रूरत के इलाके को सर्च करें, तीन डॉट्स पर टैप करें और Download offline map चुनें.

लोकेशन शेयरिंग: किसी को अपना लाइव लोकेशन भेजना चाहते हैं? यह फीचर खासकर तब काम आता है जब आप किसी को ट्रैक करना चाहते हैं या खुद सुरक्षित रहना चाहते हैं.

रूट में स्टॉप जोड़ें: अगर एक ही सफर में आपको कई जगह जाना है, तो ‘Add Stop’ ऑप्शन की मदद से आप अपना रूट कस्टमाइज़ कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone चलाते हो तो Uninstall कर दो यूट्यूब, जानें ऐसा क्यों बोला गूगल?