क्या Google Chrome में ये सेटिंग्स रखतें हैं ऑन? खतरे में हो सकती है आपकी प्राइवेसी, तुरंत बदलें

Google Chrome Privacy Settings: आज के डिजिटल दौर में आपका ब्राउजर भी कंपनियों के लिए डेटा का सोर्स बन जाता है. वे आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं, चाहे वो सर्च हिस्ट्री हो या वेबसाइट विजिट्स. लेकिन थोड़े से बदलाव करके आप अपनी प्राइवेसी को बढ़ा सकते हैं.

Google Chrome Privacy Settings how to turn off Web & App Activity
Image Source: Freepik

Google Chrome Privacy Settings: आज के डिजिटल दौर में आपका ब्राउजर भी कंपनियों के लिए डेटा का सोर्स बन जाता है. वे आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं, चाहे वो सर्च हिस्ट्री हो या वेबसाइट विजिट्स. लेकिन थोड़े से बदलाव करके आप अपनी प्राइवेसी को बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान सेटिंग्स, जिनसे Google Chrome में आपका डेटा सुरक्षित रहेगा.

Web & App Activity को बंद करें

अगर आपने Web & App Activity ऑन रखी है तो गूगल आपके ब्राउजर यूसेज, सर्च क्वेरीज और लोकेशन जैसी पर्सनल जानकारी को कलेक्ट कर सकता है. इसे बंद करने के लिए अपने Google अकाउंट में जाएं, “डेटा एंड प्राइवेसी” ऑप्शन खोलें और Web & App Activity को ऑफ कर दें. इससे आपकी ऑनलाइन गतिविधियों की ट्रैकिंग रोकी जा सकती है.

लोकेशन ट्रैकिंग को डिसेबल करें

कई बार GPS ऑफ होने के बावजूद भी गूगल आपके लोकेशन डेटा को ट्रैक कर सकता है. अगर आप इसे रोकना चाहते हैं तो Web & App Activity बंद करने के बाद टाइमलाइन में जाकर लोकेशन ट्रैकिंग को डिसेबल कर दें. इससे आपकी वास्तविक लोकेशन गूगल के पास नहीं जाएगी.

Automatic Sign-in को बंद करें

जब आप गूगल की किसी सर्विस में साइन-इन करते हैं, तो Chrome अपने आप आपको ब्राउजर में भी लॉग-इन कर देता है. यह छोटी सुविधा डेटा कलेक्शन के लिहाज से जोखिम भरी हो सकती है. इसे बंद करने के लिए Chrome में साइन-आउट करें और सेटिंग्स → सिंक एंड गूगल सर्विसेज → Allow Chrome Sign-in को डिसेबल कर दें.

Do Not Track सेटिंग को इनेबल करें

Do Not Track सेटिंग आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को वेबसाइट्स और ऐप्स से छुपाने में मदद करती है. हालांकि इसका असर सभी साइट्स पर नहीं होता, लेकिन यह कुछ हद तक डेटा बचाने में सहायक है. इसे इनेबल करने के लिए प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी सेक्शन में जाकर थर्ड पार्टी कुकीज के तहत Do Not Track को ऑन करें.

ये भी पढ़ें: Apple का सबसे किफायती Laptop हुआ और भी सस्ता, MacBook Neo पर जबरदस्त ऑफ़र, पढ़ें डिटेल्स