Google Chrome के धांसू हिडन फीचर्स; ज्यादातर लोग नहीं जानते, जान लिए तो कई काम हो जाएंगे आसान

Google Chrome Hidden Feature: गूगल क्रोम एक ऐसा वेब ब्राउजर है जिसे दुनियाभर में करोड़ों लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसके शानदार फीचर्स और एक्सटेंशन्स के कारण यह सभी की पहली पसंद बना हुआ है.

Google Chrome Hidden Feature Tips and Tricks tech news in hindi
Image Source: Freepik

Google Chrome Hidden Feature: गूगल क्रोम एक ऐसा वेब ब्राउजर है जिसे दुनियाभर में करोड़ों लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसके शानदार फीचर्स और एक्सटेंशन्स के कारण यह सभी की पहली पसंद बना हुआ है. हालांकि, बहुत से लोग इसके कुछ अद्भुत और उपयोगी फीचर्स से अनजान रहते हैं. आज हम आपको गूगल क्रोम के कुछ ऐसे छुपे हुए फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिनसे न सिर्फ आपका काम आसान होगा, बल्कि आप समय भी बचा सकते हैं.

डिवाइस पर शेयर करें टैब

अगर आपको अपने कंप्यूटर से फोन पर किसी लिंक को भेजने की जरूरत होती है, तो अब आपको लिंक को कॉपी करके मैसेजिंग ऐप में भेजने की झंझट नहीं करनी पड़ेगी. गूगल क्रोम का एक खास फीचर आपको डायरेक्ट अपने किसी भी डिवाइस पर टैब शेयर करने की सुविधा देता है. इसके लिए, आपको दोनों डिवाइस पर एक ही गूगल अकाउंट से साइन-इन करना होगा. फिर जिस लिंक को आप भेजना चाहते हैं, उसे ओपन करें और एड्रेस बार में राइट क्लिक करके 'Send to Your Devices' पर क्लिक करें. इसके बाद, आपको दूसरे डिवाइस पर टैब रिसीव्ड का नोटिफिकेशन मिल जाएगा.

स्प्लिट व्यू

क्रोम का स्प्लिट व्यू फीचर आपके लिए किसी जीवन रक्षक से कम नहीं है, खासकर तब जब आप डॉक्यूमेंट्स या नोट्स बनाते वक्त बार-बार टैब स्विच करने से परेशान होते हैं. इस फीचर के जरिए, आप एक ही टैब में दो वेब पेज खोल सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है. चाहे आप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नोट्स ले रहे हों या किसी डॉक्यूमेंट पर काम कर रहे हों, स्प्लिट व्यू आपको बिना किसी परेशानी के दोनों कार्य एक साथ करने में मदद करेगा.

रीडिंग मोड

जब आप गूगल क्रोम पर किसी वेब पेज को पढ़ने के लिए खोलते हैं, तो उसमें विज्ञापन, इमेज और अन्य एलिमेंट्स होते हैं जो पढ़ने में दिक्कत पैदा करते हैं. ऐसे में गूगल क्रोम का रीडिंग मोड एक बेहतरीन समाधान साबित हो सकता है. यह फीचर वेब पेज से केवल टेक्स्ट निकालकर उसे एक साधारण और साफ-सुथरे लेआउट में दिखाता है, जिससे आपको बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के आराम से पढ़ने में मदद मिलती है. यह विशेष रूप से तब उपयोगी होता है जब आप लंबा आर्टिकल या रिसर्च पढ़ रहे हों. 

ये भी पढ़ें: iPhone 16 Plus खरीदने का शानदार मौका! यहां मिल रही 21,000 रुपये की छूट; चेक करें इस धांसू डील की डिटेल