खुशखबरी! लगातार चौथे महीने सस्ती हुई LPG सिलेंडर, जानें किसको मिलेगी राहत

LPG Gas Cylinders Prices: अगर आप रेस्टोरेंट, ढाबा, कैंटीन या किसी व्यावसायिक रसोई से जुड़े हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. 1 सितंबर से देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है.

Good news LPG cylinder became cheaper for the fourth consecutive month know who will get relief
Image Source: ANI/ File

LPG Gas Cylinders Prices: अगर आप रेस्टोरेंट, ढाबा, कैंटीन या किसी व्यावसायिक रसोई से जुड़े हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. 1 सितंबर से देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹51.50 की कमी की गई है, जिससे अब दिल्ली में यह सिलेंडर ₹1580 में उपलब्ध होगा.

हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी निराशा की बात है.

लगातार चौथे महीने सस्ती हुई कमर्शियल गैस

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती कोई पहली बार नहीं है. बीते चार महीनों से लगातार इसमें कमी की जा रही है:

मई में ₹14.50 की कटौती

अप्रैल में ₹41 की कटौती

अगस्त में ₹24 की कटौती

और अब सितंबर में ₹51.50 की कटौती

इसका सीधा फायदा देशभर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, फूड डिलीवरी किचन, बेकरी और छोटे-मोटे व्यवसायों को मिलेगा, जो रोजाना इस सिलेंडर का उपयोग करते हैं.

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई राहत नहीं

जहां कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है, वहीं 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
मालूम हो कि मार्च में इसकी कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी हुई थी, जिसका कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी टैरिफ नीति को बताया गया था.

कैसे तय होती हैं गैस की कीमतें?

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां, जैसे IOC (इंडियन ऑयल), BPCL (भारत पेट्रोलियम), और HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) एलपीजी और विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) की कीमतों की समीक्षा करती हैं. यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के आधार पर तय किए जाते हैं. इसी वजह से हर राज्य और शहर में स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्ट लागत के चलते कीमतों में अंतर होता है.

यह भी पढ़ें- इस देश को कपड़ा बेचकर अमेरिकी घाटे की भरपाई करेगा भारत, मिल गया ट्रंप के टैरिफ वार से बचाने वाला ढाल