Gold Silver Rate Today : वैश्विक राजनीति में बढ़ती अनिश्चितता का असर एक बार फिर सीधे सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों और उस पर यूरोपीय देशों की कड़ी आपत्ति ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है. निवेशकों ने एक बार फिर सुरक्षित निवेश का रुख किया, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी को मिला. इसी वजह से 20 जनवरी 2025 को कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया और चांदी ने तो नया इतिहास ही रच दिया.
भारत में चांदी पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई, जबकि सोना भी अपने ऑलटाइम हाई के आसपास कारोबार करता नजर आया. आइए जानते हैं MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार और देश के बड़े शहरों में आज के ताजा भाव क्या रहे.
MCX पर सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कारोबार के अंत में सोना 1,47,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी 3,10,151 रुपये प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई. खास बात यह रही कि चांदी ने पहली बार 3,10,000 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है.घरेलू बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,46,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,09,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. चांदी की कीमत भी मजबूती के साथ 3,05,100 रुपये प्रति किलो पर बनी रही.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का माहौल
वैश्विक स्तर पर भी सोना-चांदी की चमक बरकरार रही. कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 4,669.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि चांदी का भाव 93.400 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया. इससे एक दिन पहले सोना 4,672.50 डॉलर और चांदी 94.065 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच चुकी थी, जो इस बात का संकेत है कि अंतरराष्ट्रीय निवेशक लगातार सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं.
महानगरों में आज का गोल्ड रेट
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी रही.दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,34,060 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. हैदराबाद में भी 24 कैरेट सोना 1,46,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.चेन्नई में सोने के दाम थोड़े ऊंचे नजर आए, जहां 24 कैरेट सोना 1,46,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,34,510 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,12,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: 3 लाख रुपये किलो हुई चांदी...अचानक इतने बढ़ गए भाव; अमेरिका-यूरोप की जंग ने बदली गेम?