गोले ने ऐसा क्या कहा इमोशनल गो गईं भारती सिंह? आप भी हो जाएंगे भावुक; VIDEO वायरल

कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाली भारती सिंह इस बार अपनी भावनाओं को लेकर सुर्खियों में हैं. अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में भारती का एक बेहद इमोशनल रूप सामने आया है, जहां वह अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया को सीने से लगाकर आंसुओं में डूबी नजर आती हैं.

Gola Says Something Bharti Singh Gets Emotional in vlog video viral
Image Source: Social Media

कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाली भारती सिंह इस बार अपनी भावनाओं को लेकर सुर्खियों में हैं. अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में भारती का एक बेहद इमोशनल रूप सामने आया है, जहां वह अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया को सीने से लगाकर आंसुओं में डूबी नजर आती हैं. इस वीडियो ने फैंस को भावुक कर दिया है, क्योंकि इसमें एक मां का डर, लगाव और प्यार साफ झलकता है.


व्लॉग में भारती बताती हैं कि लक्ष्य ने मजाक में उनसे कह दिया था कि वह घर छोड़कर जा रहा है. बस यही एक लाइन सुनते ही भारती खुद को संभाल नहीं पाईं. वह कहती हैं कि अचानक बेटे की इस बात ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया. भारती के मुताबिक, उन्हें लगा जैसे उनका दिल बैठ गया हो. बेटे ने बाद में सफाई दी कि वह कहीं नहीं जा रहा, लेकिन तब तक भारती की आंखों से आंसू रुक नहीं पाए.

मां की ममता छलक पड़ी

रोते हुए भारती अपने बेटे से कहती हैं कि वह ऐसी बातें दोबारा न करे. उन्होंने बताया कि उन्हें यह सोचकर ही घबराहट होने लगी थी कि कहीं उनका बच्चा उनसे दूर न चला जाए. भारती ने कहा कि वह अपने बेटे और पति हर्ष से बेहद प्यार करती हैं और परिवार के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकतीं. उनके मुताबिक, बेटे का यह कहना कि वह घर छोड़ देगा, उन्हें अंदर से तोड़ गया.

बेटियों की विदाई सोचकर भर आईं आंखें

इस व्लॉग में भारती सिंह ने बेटियों के माता-पिता को भी खास तौर पर याद किया. उन्होंने कहा कि जब बेटे की एक बात से उनका यह हाल हो गया, तो वह सोच भी नहीं सकतीं कि बेटियों के माता-पिता अपनी बेटियों की विदाई कैसे सह पाते होंगे. भारती ने भावुक होकर कहा कि अगर उनकी बेटी होती और वह बड़े होकर घर छोड़ने की बात करती, तो शायद वह यह दर्द सह नहीं पातीं.

माता-पिता के त्याग को किया सलाम

भारती ने उन मां-बाप को सलाम किया, जो अपनी बेटियों को प्यार से पालते हैं, पढ़ाते-लिखाते हैं और फिर एक दिन भारी दिल से उन्हें विदा करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बच्चे बड़े होकर अपने माता-पिता को अकेला छोड़ देते हैं, जो बेहद दुखद है. भारती के इस इमोशनल व्लॉग ने एक बार फिर दिखा दिया कि पर्दे के पीछे वह सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं, बल्कि बेहद संवेदनशील और भावुक मां भी हैं.

यह भी पढ़ें: Toxic Teaser: यश के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, फिल्म 'टॉक्सिक' का धांसू टीजर रिलीज, दिखा खतरनाक अवतार