ब्लास्ट से पहले चल रहा था स्टेज पर डांस, तभी हुआ धमाका; 25 लोगों की हुई मौत; देखें VIDEO

गोवा की रंगीन रातें हमेशा से अपनी चमक और संगीत के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार एक नाइट क्लब में हुई घटना ने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया. उत्तरी गोवा के एक लोकप्रिय नाइट क्लब में शनिवार रात जश्न की महफ़िल अचानक एक भयावह हादसे में बदल गई.

Goa Night Club Fire incident Owner arrested video viral on social media
Image Source: Social Media

गोवा की रंगीन रातें हमेशा से अपनी चमक और संगीत के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार एक नाइट क्लब में हुई घटना ने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया. उत्तरी गोवा के एक लोकप्रिय नाइट क्लब में शनिवार रात जश्न की महफ़िल अचानक एक भयावह हादसे में बदल गई. जहां कुछ ही पलों पहले लोग संगीत और डांस का मज़ा ले रहे थे, वहीं अगले ही पल चीख-पुकार और भगदड़ ने माहौल को दहला दिया.


सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब मंच पर एक महिला डांसर “महबूबा ओ महबूबा” पर बेली डांस कर रही थी. रोशनी, संगीत और भीड़—सब कुछ सामान्य चल रहा था कि अचानक क्लब की छत के शीशों के टुकड़े टूटकर गिरने लगे.कुछ ही सेकंड बाद आग की तेज लपटें दिखाई दीं और क्लब का माहौल दहशत में बदल गया. डांस कर रही महिला तुरंत रुक गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए चारों तरफ भागने लगे. वीडियो में उस भगदड़ और घबराहट की स्थिति साफ नजर आती है.

छोटा एग्जिट गेट बना हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाइट क्लब में मौजूद एग्जिट गेट बेहद छोटा था. बड़ी संख्या में लोग एक ही दरवाज़े से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिससे कई लोग फंस गए.कुछ लोग बचने के चक्कर में किचन की ओर भागे, जहां धुआं और आग तेजी से फैलने के कारण कई की जान चली गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

गंभीर लापरवाही का खुलासा: बिना NOC चल रहा था क्लब

हादसे ने क्लब प्रबंधन की लापरवाही को भी उजागर कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, नाइट क्लब बिना अनिवार्य नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) के चल रहा था. फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के डायरेक्टर नितिन वी. रायकर ने बताया कि क्लब को कभी भी फायर NOC जारी नहीं किया गया था. क्लब में आग से बचाव के कोई उचित इंतज़ाम नहीं थे—ना फायर अलार्म, ना इमरजेंसी सिस्टम, ना ही आग बुझाने के साधन.आग लगने की वजह पार्टी के दौरान किया गया फायर शो बताया जा रहा है, जिसकी चिंगारियां लकड़ी के स्ट्रक्चर में लग गईं और लपटें कुछ ही मिनटों में पूरे क्लब में फैल गईं. धुआं बेसमेंट में भर गया, जहां कई लोग फंस गए थे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई.

तुरंत पहुंची फायर ब्रिगेड, लेकिन बच न सकीं ज़िंदगियां

फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया.हालांकि आग इतनी तेजी से फैली थी कि कई लोगों को बचाया नहीं जा सका. हादसे के बाद क्लब मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए लोग, नियमों का नहीं किया गया पालन...जानें जांच में क्या-क्या निकला?