Geyser Slow Heating Water Problem: सर्दियों की शुरुआत होते ही घर-घर में गीजर चलने लगते हैं, लेकिन कई लोग शिकायत करते हैं कि पानी गर्म होने में बहुत समय लग जाता है. इससे न सिर्फ सुबह का रूटीन स्लो हो जाता है, बल्कि बिजली का बिल भी बढ़ जाता है.
ऐसे में समस्या को समझना और सही तरीके से समाधान करना बेहद जरूरी है. कुछ आसान और स्मार्ट उपाय हैं, जिनसे आपका गीजर जल्दी पानी गर्म कर सकेगा.
1. हीटिंग एलिमेंट की जांच
गीजर का हीटिंग एलिमेंट वह रॉड होती है जो पानी को गर्म करती है. समय के साथ इसमें पानी के मिनरल्स जम जाते हैं, जिससे स्केलिंग हो जाती है और गर्मी ठीक से पानी तक नहीं पहुँचती. कई बार एलिमेंट जल भी जाती है. अगर ऐसा है तो किसी प्रोफेशनल से इसे साफ करवाएं या नया लगवाएं.
2. टैंक की डिस्केल सर्विस
गीजर के टैंक के अंदर भी कैल्शियम और मैग्नीशियम की मोटी परत जम जाती है, जिससे गर्मी धीरे पहुँचती है. हर सर्दी से पहले टैंक की डिस्केल सर्विस करवा लें. इसमें केमिकल का इस्तेमाल करके टैंक को साफ किया जाता है और पानी तेजी से गर्म होने लगता है.
3. थर्मोस्टेट सेटिंग
थर्मोस्टेट गीजर का तापमान नियंत्रित करता है. कई लोग इसे खुद कम डिग्री पर सेट कर देते हैं, जिससे पानी गर्म होने में देर लगती है. सेटिंग सही करें और अगर फिर भी दिक्कत हो, तो थर्मोस्टेट खराब हो सकता है, इसे बदलवाना होगा.
4. बिजली की सप्लाई और वायरिंग
अगर वोल्टेज 200V से कम आ रहा है, तो एलिमेंट पूरी क्षमता से काम नहीं करेगा. पुरानी वायरिंग या इलाके में फ्लक्चुएशन की वजह से ऐसा हो सकता है. स्टेबलाइजर लगवाएं और वायरिंग व सॉकेट की जांच करवा लें.
5. पानी का प्रेशर
धीरे बहता पानी गीजर के टैंक को भी धीरे भरता है, जिससे गर्म होने में समय लगता है. प्लंबर से पाइप और प्रेशर की जांच करवाएं. साफ पाइप और सही प्रेशर से गीजर तेजी से काम करेगा.
इन पांच आसान तरीकों से आपका गीजर तेजी से पानी गर्म करेगा, बिजली की बचत होगी और सर्दियों में नहाने का मज़ा भी दोगुना हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- यूपी में दमघोंटू हवा का कहर! 400 के पार पहुंचा AQI, दिल्ली से सटे जिलों में सांस लेना हुआ मुश्किल