शामली में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर, 20 से ज्यादा केस थे दर्ज, जानें पूरी जानकारी

Shamli Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी फुरकान मारा गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह झिंझाना थाना क्षेत्र के रंगाना गांव के जंगल में छिपा हुआ है.

Furkan carrying a reward of ₹1 lakh killed in a police encounter in Shamli Uttar Pradesh
Image Source: Social Media

Shamli Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी फुरकान मारा गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह झिंझाना थाना क्षेत्र के रंगाना गांव के जंगल में छिपा हुआ है.

पुलिस को देखते ही की फायरिंग

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. जैसे ही पुलिस फुरकान के करीब पहुंची, उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. गोली लगने से फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

लंबे समय से था फरार

पुलिस के मुताबिक फुरकान काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. वह कैराना इलाके का रहने वाला था और कई बड़ी आपराधिक घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.

20 से ज्यादा मामले दर्ज

फुरकान के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट समेत 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस का कहना है कि उसकी वजह से इलाके में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ था.

मुकीम काला गैंग से था संबंध

जांच में सामने आया कि फुरकान का संबंध कुख्यात मुकीम काला गैंग से भी था. यह गैंग शामली के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर और आसपास के कई जिलों में सक्रिय रहा है.

व्यापारी नेता विनोद सिंघल की हत्या का था आरोपी

शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि फुरकान ने साल 2014 में कैराना के व्यापारी नेता विनोद सिंघल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. आरोप है कि उसने रंगदारी नहीं मिलने पर इस वारदात को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया था और कई व्यापारियों ने पलायन शुरू कर दिया था.

पुलिस ने बताया बड़ी सफलता

पुलिस का कहना है कि फुरकान के मारे जाने से इलाके के लोगों को राहत मिलेगी. अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और लोग सुरक्षित महसूस करें.

ये भी पढ़ें-