Google Pixel: लीक हुई गूगल पिक्सल 11 सीरीज की पूरी डिटेल, लॉन्च से पहले जान लें फीचर्स और कीमत

गूगल की नई Pixel 11 Series की लॉन्चिंग से पहले ही इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है.

Full details of the Google Pixel 11 series leaked know the features and price
Image Source: Social Media

Google Pixel 11 Series: गूगल की नई Pixel 11 Series की लॉन्चिंग से पहले ही इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है. रिपोर्ट्स में चारों मॉडल की संभावित कीमत, कैमरा, बैटरी, स्टोरेज और दूसरे फीचर्स का जिक्र किया गया है.

बताया जा रहा है कि कंपनी 12 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट में इस नई सीरीज को लॉन्च कर सकती है. हालांकि, गूगल ने अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

चार मॉडल हो सकते हैं लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार गूगल चार स्मार्टफोन पेश कर सकता है.

  • Pixel 11
  • Pixel 11 Pro
  • Pixel 11 Pro XL
  • Pixel 11 Pro Fold

इन सभी फोन में नई Tensor G6 चिप मिलने की संभावना है.

संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 11 की शुरुआती कीमत अमेरिका में 899 डॉलर हो सकती है.

वहीं Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर, Pixel 11 Pro XL की 1,299 डॉलर और Pixel 11 Pro Fold की 1,899 डॉलर तक हो सकती है.

यूरोप में भी इन सभी मॉडल की कीमत अलग-अलग हो सकती है.

Pixel 11 के संभावित फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 11 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी.

फोन में Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 सिक्योरिटी चिप मिलने की संभावना है.

स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB का विकल्प मिल सकता है, जबकि रैम 12GB और 16GB तक हो सकती है.

कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

फोन में 4,985mAh बैटरी, 30W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, Android 17, IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.

Pixel 11 Pro और Pro XL में क्या खास हो सकता है?

Pixel 11 Pro में 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल सकती है.

इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और 42MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है.

वहीं Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 5,115mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है.

Pixel 11 Pro Fold में मिल सकती है फोल्डेबल स्क्रीन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच की फोल्डेबल इनर डिस्प्ले और 6.4 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है.

फोन में Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है.

कैमरा सेटअप में 48MP मुख्य कैमरा, 10.5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा दो 10MP सेल्फी कैमरे भी मिल सकते हैं.

फोन में 4,806mAh बैटरी, 30W चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है.

12 अगस्त को हो सकती है लॉन्चिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, Google 12 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट में Pixel 11 Series से पर्दा उठा सकता है. इसी इवेंट में नई Pixel Watch और Pixel Buds भी लॉन्च किए जाने की संभावना है.

हालांकि, फिलहाल इन सभी फीचर्स और कीमतों को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लॉन्च के बाद ही पूरी जानकारी साफ होगी.

ये भी पढ़ें- कब और किसने बनाया था भारत का पहला स्वदेशी हेलीकॉप्टर? सियाचिन से समुद्र तक दिखाता है दम, जानें सबकुछ