विदेश में छिपे 274 भगोड़े भारत... अमित शाह ने सरकार की कार्रवाई पर दी जानकारी, जानें क्या बताया

Amit Shah On Extradition: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बताया कि विदेशों में छिपे भगोड़ों को भारत वापस लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि 2019 के बाद अब तक 274 अपराधियों की वापसी सुनिश्चित की गई है.

274 fugitives hiding abroad Amit Shah provides details on the government actions
Image Source: Social Media

Amit Shah On Extradition: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बताया कि विदेशों में छिपे भगोड़ों को भारत वापस लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि 2019 के बाद अब तक 274 अपराधियों की वापसी सुनिश्चित की गई है.

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाना है. उन्होंने कहा कि अब अपराधी चाहे दुनिया के किसी भी देश में क्यों न छिपे हों, भारत उन्हें वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है. उन्होंने बताया कि 2019 के बाद 274 भगोड़े अपराधियों को भारत लाने में सफलता मिली, जबकि पहले के वर्षों में यह संख्या बहुत कम थी.

अब अपराधियों के लिए बच निकलना आसान नहीं

अमित शाह ने कहा कि अब वह समय बीत चुका है जब अपराधी व्यवस्था की कमियों का फायदा उठाकर आसानी से बच निकलते थे. उनके अनुसार, नए कानूनों, मजबूत संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मदद से सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जिससे भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई पहले से ज्यादा प्रभावी हुई है. उन्होंने कहा कि भारत ने सुरक्षा का ऐसा मजबूत तंत्र तैयार किया है जिसे तोड़ना आसान नहीं है.

नए कानून और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री ने बताया कि विदेश में छिपे अपराधियों को पकड़ने के लिए इंटीग्रेटेड, इंटेलिजेंस आधारित और टेक्नोलॉजी आधारित ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों में आरोपी की गैरमौजूदगी में मुकदमा चलाने (Trial in Absentia) का प्रावधान किया गया है. इससे फरार अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करना आसान हुआ है.

हजारों करोड़ की संपत्ति जब्त और रिकवर

अमित शाह ने बताया कि PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग कानून) के तहत अब तक 17,874 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है और 18,762 करोड़ रुपये की राशि रिकवर की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि BHARAT POL जैसे नए सिस्टम की मदद से भारत ने दुनिया के कई देशों के साथ बेहतर तालमेल बनाया है. उनके अनुसार, इससे विदेशों में छिपे भगोड़ों का पता लगाना और उन्हें कानून के दायरे में लाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है.

ये भी पढ़ें-DRDO और Safran मिलकर बनाएंगे AMCA का नया इंजन, ज्वाइंट वेंचर को मिलेगी मंजूरी! जानें ताकत और खासियत