मरीन ड्राइव से लेकर गलियों तक छाया 'व्हाट द मटका', सफेद कुर्ते और ताश की गड्डी के साथ दिखे विजय वर्मा

Vijay Verma News: मुंबई में कुछ अनसुनी और अनकही चीजें सामने आ रही हैं, और पूरा शहर अपनी नजरें इससे हटा नहीं पा रहा है. शहर के सबसे प्रतिष्ठित ठिकानों पर - मरीन ड्राइव से लेकर एशियाटिक लाइब्रेरी तक, पुराने ईरानी कैफे, और क्रॉफर्ड मार्केट की घुमावदार गलियों तक; सिर पर मटका रखे रहस्यमयी लोग पूरे शहर में देखे जा रहे हैं. 

From Marine Drive to the streets Vijay Verma started the countdown with What the Matka
Image Source: Social Media

Vijay Verma News: मुंबई में कुछ अनसुनी और अनकही चीजें सामने आ रही हैं, और पूरा शहर अपनी नजरें इससे हटा नहीं पा रहा है. शहर के सबसे प्रतिष्ठित ठिकानों पर - मरीन ड्राइव से लेकर एशियाटिक लाइब्रेरी तक, पुराने ईरानी कैफे, और क्रॉफर्ड मार्केट की घुमावदार गलियों तक; सिर पर मटका रखे रहस्यमयी लोग पूरे शहर में देखे जा रहे हैं. 

मुंबई इन खामोश, मटका थामे आकृतियों की मेजबानी कर रहा है जो आते हैं, ठहरते हैं, और बिना एक शब्द कहे चले जाते हैं, अपने पीछे सिर्फ उन लोगों की जिज्ञासा छोड़ जाते हैं जो उन्हें देखते हैं. मटका, जो कभी इस शहर के एक पूरे दौर की खामोश धड़कन हुआ करता था, अचानक फिर से हर जगह दिखने लगा है. जिससे सिर्फ एक ही सवाल उठ रहा है: व्हाट द मटका?!

रहस्य को और बढ़ाते हुए, अब विजय वर्मा भी कई जगहों पर देखे जा रहे हैं, जहाँ वे सफेद कुर्ते और सफेद धोती के साथ मूंछों वाले लुक में टशन के साथ पोज देते नज़र आ रहे हैं और उनके हाथ में ताश की गड्डी दिखाई दे रही है. ये दिलचस्प विजुअल्स बार-बार सामने आ रहे हैं और ये 'मटका मेन' एक तारीख की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसने पूरे शहर को एक पहेली में उलझा दिया है. 

कुछ बड़ा आने वाला है, और ऐसा लग रहा है कि 'मटका किंग' ने अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दी है. अपनी चालें सही चलते हुए, विजय वर्मा शायद जल्द ही दुनिया को इसका जवाब देने वाले हैं. बस देखते रहिए, अगली चाल उन्हीं की है.

ये भी पढ़ें- जंग रुकवाने चला था पाकिस्तान, ईरान ने होर्मुज पर किया ऐसा खेल; पीएम शरीफ पीट रहे होंगे अपना माथा!