Global Diplomacy : दिल्ली में जुटेंगे 22 अरब देशों के विदेश मंत्री, भारत करेगा ऐतिहासिक मेजबानी

Foreign ministers of 22 Arab countries will gather in Delhi

भारत और अरब देशों के बीच सहयोग को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक से पहले राजधानी दिल्ली में कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस अहम बैठक के लिए विभिन्न अरब देशों के विदेश मंत्री भारत पहुंचने लगे हैं. यह बैठक 31 जनवरी को आयोजित की जानी है और इसे दोनों पक्षों के रिश्तों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इस मंच के जरिए भारत और अरब देशों के बीच राजनीतिक संवाद, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी.