देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग सेल में से एक फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल आज रात समाप्त हो रही है. यदि आपने अभी तक शॉपिंग नहीं की है, तो ये आपके पास आखिरी मौका है शानदार डील्स और बंपर छूट का फायदा उठाने का. मोबाइल, स्मार्ट टीवी, एसी, और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों का सामान बेहद कम दामों पर उपलब्ध है.
इस सेल में न सिर्फ प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है, बल्कि Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड यूज़ करने वालों को 10% तक इंस्टेंट कैशबैक का भी लाभ मिल रहा है. ऐसे में ग्राहक एक ही सामान पर डबल सेविंग कर सकते हैं.
स्मार्टफोन पर बंपर छूट
मोबाइल फोन की खरीददारी करने वालों के लिए यह सेल किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है.Realme, Redmi, Samsung और अन्य लोकप्रिय ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर 30% तक की छूट मिल रही है.चुनिंदा मॉडल्स पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प मौजूद है.
iPhone खरीदने का शानदार मौका
अगर आप लंबे समय से iPhone लेने की सोच रहे हैं तो अब समय आ गया है.iPhone 16 Pro को सभी छूटों और ऑफर्स के बाद मात्र ₹77,999 में खरीदा जा सकता है.वहीं iPhone 16 की कीमत ऑफर्स मिलाकर ₹53,999 तक आ गई है.फ्लिपकार्ट पर लिमिटेड स्टॉक में ये डील्स उपलब्ध हैं, इसलिए देरी न करें.
स्मार्ट टीवी पर शानदार ऑफर्स
फ्लैट स्क्रीन से लेकर प्रीमियम 4K और QLED टीवी तक, सभी रेंज के स्मार्ट टीवी पर आकर्षक छूट मिल रही है.Sony, LG, Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स की टीवी पर शानदार डिस्काउंट के साथ EMI विकल्प भी उपलब्ध है.कुछ बजट टीवी मॉडल्स की कीमत तो ₹10,000 से भी नीचे आ गई है.
AC की खरीदारी के लिए भी सही मौका
ठंडी हवाओं का आनंद लेना चाहते हैं, तो अब एसी खरीदने का बिल्कुल सही समय है.सेल में AC की शुरुआती कीमत ₹19,499 है.हाल ही में सरकार द्वारा AC पर GST को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिल रहा है.
सेल खत्म होने से पहले कर लें खरीदारी
बिग बिलियन डेज़ 2025 की ये आखिरी रात है. छूट, बैंक ऑफर और एक्सक्लूसिव डील्स का फायदा उठाने के लिए अभी खरीदारी करें. सेल खत्म होते ही ये ऑफर्स भी खत्म हो जाएंगे.अब या कभी नहीं – अपनी ज़रूरत और पसंद की चीज़ें आज ही बुक करें.
यह भी पढ़ें: Jio यूज़र्स के लिए धमाकेदार ऑफर, इन 5 प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड 5G डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन