बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, कई राउंड चलीं गोलियां, गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

Disha Patani House Firing: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाईं.

Firing outside Disha Patani Bareilly home gangsters Goldy Brar and Rohit Godara claim responsibility
Image Source: Social Media

Disha Patani House Firing: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाईं. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, तीन से चार राउंड फायरिंग की गई, हालांकि राहत की बात रही कि इस वारदात में कोई घायल नहीं हुआ. इस घटना ने शहर के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी सनसनी फैला दी है.

बरेली पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पांच जांच टीमें गठित की हैं. दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. शुरुआती जांच में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन एक वायरल फेसबुक पोस्ट ने इस केस को नया मोड़ दे दिया है.

गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गैंगस्टर रोहित गोदारा ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. इस पोस्ट में फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी भी दी गई है और दो लोगों वीरेंद्र चरण और महेंद्र सरन के नाम भी स्पष्ट तौर पर लिखे गए हैं. हालांकि, पुलिस अभी इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है और पुष्टि नहीं हुई है कि यह पोस्ट वास्तव में गैंगस्टर से जुड़ी है या नहीं.

पोस्ट में क्या लिखा है?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखा है कि, मैं, वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (डेलाना). भाइयों, आज खुशबू पाटनी/दिशा पाटनी (बॉलीवुड अभिनेत्री) के घर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली, उत्तर प्रदेश) पर जो गोलीबारी हुई, वो हमने करवाई है. उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया है. उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की. हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ये तो बस एक ट्रेलर था. अगली बार अगर उन्होंने या किसी और ने हमारे धर्म का अनादर किया, तो उनके घर में कोई भी ज़िंदा नहीं बचेगा.

पोस्ट में लिखा है कि यह संदेश सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत के सभी कलाकारों और उनसे जुड़े लोगों के लिए भी है. भविष्य में जो भी हमारे धर्म और संतों के खिलाफ ऐसा अपमानजनक कृत्य करेगा, उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए. अपने धर्म की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. हम कभी पीछे नहीं हटेंगे. हमारे लिए हमारा धर्म और समाज एक हैं, और इनकी रक्षा हमारा पहला कर्तव्य है."

ये भी पढ़ें: "वो तो सिर्फ वीकेंड में आते हैं!" अशनीर ग्रोवर ने कसा तंज, सलमान खान की ओर इशारा?