Rise And Fall Vs Bigg Boss 19: अशनीर ग्रोवर, जो अपने बेबाक अंदाज़ और 'नो फिल्टर' कमेंट्स के लिए जाने जाते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह बना है उनका रियलिटी शोज़ पर दिया गया बयान, जो सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन सलमान खान पर एक परोक्ष निशाना लगता है.
जहां एक ओर सलमान खान बिग बॉस 19 को होस्ट कर रहे हैं, वहीं अशनीर 'राइज एंड फॉल' शो में अपने अलग अंदाज़ से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में अशनीर ने कुछ ऐसा कह डाला जिसे सुनते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई.
“शो कंटेस्टेंट्स के लिए होता है, न कि वीकेंड विजिटर्स के लिए”
न्यूज़ 18 को दिए इंटरव्यू में अशनीर ने रियलिटी शोज़ की वर्तमान दिशा पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “रियलिटी शो प्रतियोगियों के बारे में होना चाहिए. सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, हमारे यहां एक बहुत बड़ा शो है जिसमें एक बड़ा सुपरस्टार है. इसलिए फोकस कंटेस्टेंट्स की बजाय उस सुपरस्टार पर चला जाता है. अब आप सोचिए, जो 24 घंटे शो में लगे हुए हैं, उनका क्या? और आप तो बस वीकेंड में आते हो!”
"शो हाईजैक हो गया है"
इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि रियलिटी शोज़ में शक्ति का संतुलन बिगड़ चुका है. अशनीर के शब्दों में, “जो सिर्फ वीकेंड में आता है, उसने शो हाईजैक कर लिया है. कंटेंट तो कंटेस्टेंट्स से आता है. शो का असली चेहरा वही हैं.”
अब भले ही अशनीर ने किसी का नाम न लिया हो, लेकिन जिस अंदाज़ और संदर्भ में बात हुई, वो सीधे तौर पर सलमान खान और बिग बॉस की ओर इशारा करता है.
सलमान बनाम अशनीर
ये पहली बार नहीं है जब अशनीर और सलमान के बीच खटपट की चर्चा हुई हो. पहले भी दोनों एक-दूसरे के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. अब अशनीर का ये ताजा बयान फिर से दोनों के बीच की तनातनी को हवा देता नजर आ रहा है.
क्या कहता है सोशल मीडिया?
अशनीर के इस बयान के बाद ट्विटर (अब X), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनके विचारों से सहमत हैं और मानते हैं कि शो में कंटेस्टेंट्स को ही असली क्रेडिट मिलना चाहिए. वहीं, सलमान फैंस को ये तंज बिल्कुल रास नहीं आया.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का मणिपुर दौरा, 8500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण; सुरक्षा व्यवस्था चाक-