फायर वर्सेज फ्लेम! इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को धुआंधार मुकाबले में रौंदा, टी20 मुकाबले में बनी 400 से अधिक रन

ENG vs NZ: क्राइस्टचर्च का मैदान क्रिकेट के रोमांच से गूंज उठा जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला गया. मैच तो टी20 था, लेकिन अंदाज़ पूरी तरह टेस्ट कर देने वाला! चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शकों को पल भर के लिए आईपीएल का फाइनल याद आ गया.

Fire vs Flame England crush New Zealand in a pulsating T20 match scoring over 400 runs
Image Source: Social Media/X

ENG vs NZ: क्राइस्टचर्च का मैदान क्रिकेट के रोमांच से गूंज उठा जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला गया. मैच तो टी20 था, लेकिन अंदाज़ पूरी तरह टेस्ट कर देने वाला! चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शकों को पल भर के लिए आईपीएल का फाइनल याद आ गया. इंग्लैंड ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करते हुए न्यूजीलैंड को 64 रनों से धूल चटा दी और सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली.

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी, लेकिन इंग्लिश बैटर्स ने उनके इस फैसले को पल भर में ग़लत साबित कर दिया. फिल सॉल्ट ने 56 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था. कप्तान हैरी ब्रुक तो जैसे मैदान पर कहर बनकर टूटे. उन्होंने महज़ 35 गेंदों में 78 रन ठोक दिए, 6 चौकों और 5 छक्कों के साथ! टॉम बैंटन (29 रन) और जैकब बेथेल (24 रन) ने भी अहम योगदान दिया. इंग्लैंड ने अपने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 236 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया.

न्यूजीलैंड की गेंदबाज़ी रही फीकी

कीवी गेंदबाज़ों के लिए यह दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं था. काइल जैमीसन ने भले ही दो विकेट लिए, लेकिन 47 रन भी लुटाए. जैकब डफी और माइकल ब्रेसवेल को भी एक-एक विकेट मिला, लेकिन 10 की इकॉनमी सब पर भारी पड़ी.

जवाब में बिखरी न्यूजीलैंड की बैटिंग

237 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18 ओवरों में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टिम सीफर्ट (39 रन) और सैंटनर (36 रन) ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ टिक ही नहीं सके. मार्क चैपमैन ने 28 रन बनाए, पर टीम को जीत के करीब नहीं ला सके. इस मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर 407 रन बनाए, जो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच किसी भी टी20 मैच में अब तक का सबसे बड़ा कुल स्कोर है.

गेंदबाज़ी में भी इंग्लैंड रहा अव्वल

इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद रहे हीरो. उन्होंने अपने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए. ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्से, और लियाम डॉसन को 2-2 सफलताएं मिलीं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी नागरिक, फर्जी पहचान, और करोड़ों का पासपोर्ट रैकेट... 7 PAK अवैध घुसपैठियों की खोज में लगी ED