Odisha Fire: ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में अचानक आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
#WATCH | Odisha: A fire broke out at Trauma Care ICU of S.C.B. Medical College and Hospital in Cuttack. Fire brigade present at the spot for firefighting operations. Visuals from the spot. More details awaited. pic.twitter.com/KZVF5wOy4V
— ANI (@ANI) March 16, 2026
मुख्यमंत्री ने अस्पताल का दौरा किया
मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सोमवार सुबह कटक पहुंचे और अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने अस्पताल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली. साथ ही अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था का भी जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए.
Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi visited S.C.B. Medical College and Hospital in Cuttack this morning and held a discussion with the hospital authorities and Police officers. A fire broke out in the Trauma Care ICU here.
— ANI (@ANI) March 16, 2026
(Pics: Odisha CMO) https://t.co/o3FurMyuwV pic.twitter.com/auguQlaQbS
राहत और बचाव अभियान
अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों और दमकलकर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया. कई मरीजों को समय रहते आईसीयू से बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान कम से कम 11 अस्पताल कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH | Odisha: A fire broke out at Trauma Care ICU of S.C.B. Medical College and Hospital in Cuttack. Fire brigade present at the spot for firefighting operations. Visuals from the spot. More details awaited. pic.twitter.com/KZVF5wOy4V
— ANI (@ANI) March 16, 2026
आईसीयू में अचानक लगी आग
बताया जा रहा है कि आग ट्रॉमा केयर आईसीयू में अचानक लगी, जिससे वहां तेजी से धुआं फैल गया. कई मरीजों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन कुछ मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी. दमकलकर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया.
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है. पूरे अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और अस्पताल में फायर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Iran War: ड्रोन धमाके से जल उठा दुबई एयरपोर्ट, सुरक्षा की वजह से सभी उड़ानों पर रोक, देखें वीडियो