FIFA Final: जस्टिन बीबर, शकीरा से लेकर टॉम क्रूज तक... क्लोजिंग सेरेमनी में जुटेंगे कई सितारे, देखें लिस्ट

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. रविवार को फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें आमने-सामने होंगी.

FIFA World Cup Final From Justin Bieber to Shakira stars to gather for the closing ceremony
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

FIFA World Cup Final: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. रविवार को फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना और स्पेन की टीमें आमने-सामने होंगी. लेकिन मैच से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी भी किसी बड़े मनोरंजन कार्यक्रम से कम नहीं होगी. दुनिया के कई बड़े कलाकार और मशहूर हस्तियां इस समारोह का हिस्सा बनने वाली हैं.

मैच से पहले होगा भव्य क्लोजिंग शो

फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले शानदार क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी. इस दौरान मशहूर गायिका लौरा पौसिनी, निकोल शेरज़िंगर, रॉबी विलियम्स और लोकप्रिय यूट्यूबर IShowSpeed अपनी प्रस्तुति देंगे.

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज भी इस खास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. वहीं, एमी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी अवॉर्ड जीत चुकीं जेनिफर हडसन अमेरिका का राष्ट्रगान पेश करेंगी.

आयोजकों का कहना है कि इस समारोह के जरिए संगीत, संस्कृति और फुटबॉल के उत्साह का जश्न मनाया जाएगा.

शकीरा, मैडोना और जस्टिन बीबर भी बना सकते हैं शाम खास

क्लोजिंग शो को सुपर बाउल की तर्ज पर तैयार किया गया है. इसमें शकीरा, मैडोना, जस्टिन बीबर और दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय म्यूजिक ग्रुप BTS के शामिल होने की भी संभावना है.

इसके अलावा नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय भी अपनी प्रस्तुति देंगे. उनके साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर ऑर्केस्ट्रा कंडक्टर गुस्तावो डुडामेल और PS 22 कोरस भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.

कई बड़े नेता भी पहुंच सकते हैं

फुटबॉल फाइनल देखने के लिए कई बड़े नेताओं के भी स्टेडियम पहुंचने की संभावना है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैच देखने आ सकते हैं. इसके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ और स्पेन के राजा फेलिपे VI के भी मौजूद रहने की उम्मीद है.

भारत में कब शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी?

भारतीय समय के अनुसार FIFA वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी रात 11 बजे शुरू होगी.

आयोजकों ने दर्शकों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचें, क्योंकि इस शो में दर्शकों की भी खास भागीदारी रहेगी.

हाफ-टाइम इस बार होगा 25 मिनट का

फाइनल मुकाबले में इस बार सामान्य 15 मिनट की जगह 25 मिनट का हाफ-टाइम रखा जाएगा. इस अतिरिक्त समय में खास मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे दर्शकों को एक यादगार अनुभव मिल सके.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup: 6 करोड़ की ट्रॉफी, 21 लाख की सबसे सस्ती टिकट... वर्ल्ड कप फाइनल में होगी नोटों की बारिश