प्रभास की 'द राजा साब' को लेकर फैंस की दीवानगी, थिएटर में मगरमच्छ लेकर पहुंचे; जानें वजह

Prabhas The Raja Saab: साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले प्रभास की हर फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि देश-विदेश में भी उनके चाहने वालों की संख्या बेहद बड़ी है.

Fans crazy about Prabhas The Raja Saab brought crocodile to the theater Know the reason
Image Source: Social Media

Prabhas The Raja Saab: साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले प्रभास की हर फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि देश-विदेश में भी उनके चाहने वालों की संख्या बेहद बड़ी है. यही वजह है कि जब भी प्रभास की कोई नई फिल्म रिलीज होती है, तो सिनेमाघरों में फैंस का जोश अलग ही स्तर पर नजर आता है.

9 जनवरी को प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही यह फिल्म चर्चाओं में आ गई. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, खासकर इसलिए क्योंकि यह प्रभास के करियर की एक अलग तरह की फिल्म मानी जा रही है. निर्देशक मारुति के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर की है, और इस शैली में प्रभास पहली बार दर्शकों के सामने आए हैं.

रिलीज के साथ दिखा फैंस का जबरदस्त जुनून

‘द राजा साब’ साल की शुरुआत में ही सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट था. वैसे भी साउथ के सिनेमाघरों में सितारों के लिए फैंस का जुनून किसी से छिपा नहीं है. यहां फिल्म रिलीज होना किसी त्योहार से कम नहीं होता.

इसी तरह का माहौल ‘द राजा साब’ की रिलीज के दौरान भी देखने को मिला, जब कुछ फैंस ने उत्साह की सारी हदें पार कर दीं. सोशल मीडिया पर एक सिनेमाघर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शक थिएटर के अंदर अजीबोगरीब अंदाज में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.

थिएटर में पहुंचे मगरमच्छ के साथ!

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ फैंस फिल्म देखने के लिए मगरमच्छ लेकर सिनेमाघर पहुंचे. दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में एक सीन ऐसा दिखाया गया था, जिसमें प्रभास मगरमच्छ से भिड़ते नजर आते हैं. इस सीन ने दर्शकों पर इतना असर डाला कि कुछ फैंस उसी थीम को लेकर थिएटर में पहुंच गए.

वीडियो में फैंस को मगरमच्छ को सिर पर उठाकर थिएटर के अंदर दौड़ते और जश्न मनाते हुए देखा गया. हालांकि, बाद में यह साफ हुआ कि ये मगरमच्छ असली नहीं थे, बल्कि नकली या प्रॉप्स थे. इसके बावजूद यह नजारा लोगों के लिए हैरान करने वाला था और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं मिले-जुले रिएक्शन

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई नजर आ रही हैं. कुछ लोगों ने इसे प्रभास की लोकप्रियता का सबूत बताया, तो कुछ ने इस हरकत को जरूरत से ज्यादा बताया. वहीं कई यूज़र्स ने दावा किया कि यह वीडियो AI या एडिटेड हो सकता है.

फिल्म की बात करें तो ‘द राजा साब’ को लेकर दर्शकों की राय भी फिलहाल मिली-जुली सामने आ रही है. कुछ लोग प्रभास के नए अवतार और फिल्म के कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ दर्शकों को कहानी और ट्रीटमेंट औसत लग रहा है.

दमदार स्टारकास्ट और बड़ा बजट

‘द राजा साब’ में प्रभास के अलावा संजय दत्त, जरीना वहाब, बोमन ईरानी, सप्तगिरि, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे साल की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है.

इतने बड़े बजट और स्टार पावर की वजह से दर्शकों की उम्मीदें भी इस फिल्म से काफी ज्यादा जुड़ी हुई हैं. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है और प्रभास का यह नया प्रयोग दर्शकों को कितना पसंद आता है.

ये भी पढ़ें- बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 23 IAS अधिकारी हुए इधर से उधर, जानें किसे कहां मिली तैनाती