पटना: बिहार में शुक्रवार, 9 जनवरी 2025 को राज्य प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल हुआ, जिसमें 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाना है. इस बदलाव के तहत कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं, जिससे राज्य में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.
नए डी.डी.सी. और नगर आयुक्त की नियुक्तियां
बिहार में इस प्रशासनिक फेरबदल में सबसे ज्यादा ध्यान राज्य के उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारियों के तबादलों पर रहा. समीर सौरभ (2019 बैच) को पटना के उप विकास आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर अब उन्हें कॉम्फेड, पटना का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. इसी तरह, दीपक कुमार मिश्रा (2019) को नालंदा के नगर आयुक्त के पद से हटाकर मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही वे बिहार विकास मिशन के अपर निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे.
पटना और नालंदा में बड़े बदलाव
इसी फेरबदल में श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर (2020) को पटना का नया डीडीसी नियुक्त किया गया है. वहीं, शुभम कुमार (2021) को नालंदा का डीडीसी बनाया गया. इस बदलाव के तहत सूर्य प्रताप सिंह (2021) को समस्तीपुर, लक्ष्मण तिवारी (2021) को सारण और गौरव कुमार (2022) को गोपालगंज का डीडीसी नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा, काजले वैभव नितिन (2022) को पश्चिम चंपारण, दिव्या शक्ति (2022) को कैमूर, श्वेता भारती (2022) को खगड़िया और गौरव कुमार (2022) को सहरसा के डीडीसी के रूप में पदस्थापित किया गया है.
एसडीओ के पद पर भी हुए बदलाव
इस फेरबदल में कुछ एसडीओ के पदों में भी बदलाव किया गया. कृतिका मिश्रा (2023) को गोगरी से स्थानांतरित कर पटना सदर की नई एसडीओ नियुक्त किया गया है. आकांक्षा आनंद (2023) को बारसोई से मुजफ्फरपुर (पश्चिम) का एसडीओ बनाया गया है. वहीं, रोहित कर्दम (2023) शेखपुरा से स्थानांतरित होकर नवगछिया, भागलपुर के नए एसडीओ होंगे.
नगर निगम आयुक्तों में भी बदलाव
वहीं, नगर निगमों के आयुक्तों के पद पर भी बदलाव किए गए हैं. अभिषेक पलासिया (2020) को गया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है. कुमार निशांत विवेक (2020) अब बिहार शरीफ नगर निगम के आयुक्त होंगे. पार्थ गुप्ता (2022) को मुंगेर, आशीष कुमार (2022) को मोतिहारी और किसलय कुशवाहा (2022) को भागलपुर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, ऋतुराज प्रताप सिंह (2022) को मुजफ्फरपुर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: लालू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में तय हुए आरोप