नवरात्रि में नकली कुट्टू के आटे से बढ़ा खतरा, जानिए कैसे पहचानें असली और मिलावटी आटा

Kuttu Ka Atta: नवरात्रि आते ही उपवास करने वालों के लिए कुट्टू का आटा सबसे पसंदीदा और आवश्यक चीज़ बन जाता है. इससे बनने वाली पूरी, पकौड़ी, चिला और कटलेट न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि व्रत में शरीर को ऊर्जा भी देती हैं.

Fake buckwheat flour poses a threat during Navratri learn how to identify genuine and adulterated
Image Source: Freepik

Kuttu Ka Atta: नवरात्रि आते ही उपवास करने वालों के लिए कुट्टू का आटा सबसे पसंदीदा और आवश्यक चीज़ बन जाता है. इससे बनने वाली पूरी, पकौड़ी, चिला और कटलेट न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि व्रत में शरीर को ऊर्जा भी देती हैं.

लेकिन जैसे ही इसकी डिमांड बढ़ती है, बाजार में नकली और मिलावटी कुट्टू के आटे की भरमार हो जाती है. हाल ही में दिल्ली में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार पड़ गए, जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है. तो सवाल यह है कि असली और मिलावटी कुट्टू के आटे के बीच फर्क कैसे करें?

असली और नकली कुट्टू के आटे की पहचान कैसे करें?

1. महक से करें पहचान

  • असली कुट्टू आटा: इसमें हल्की मिट्टी जैसी या दानेदार अनाज की खुशबू होती है.
  • नकली आटा: इसमें अक्सर कोई खास महक नहीं होती या फिर बासीपन जैसी गंध आती है.

2. बनावट और स्पर्श से पहचानें

  • असली: थोड़ा दानेदार, खुरदरा और हाथ से रगड़ने पर कण महसूस होते हैं.
  • नकली: बहुत महीन, मुलायम और पाउडर जैसा, क्योंकि इसमें मैदा या सस्ता आटा मिला होता है.

3. रंग देखकर करें जांच

  • असली: हल्का भूरा या स्लेटी रंग, न ज्यादा सफेद और न ही चमकदार.
  • नकली: दूध जैसा सफेद या बहुत चमकदार रंग, साफ संकेत मिलावट का.

4. पानी टेस्ट करें (घर में आसान तरीका)

  • एक गिलास पानी में थोड़ा सा कुट्टू का आटा डालें:
  • असली आटा: ऊपर तैरेगा, धीरे-धीरे घुलेगा.
  • नकली आटा: जल्दी नीचे बैठ जाएगा या गुठलियों की तरह चिपक जाएगा.

5. पकाने के बाद स्वाद और बनावट से पहचानें

  • असली आटे से बनी चीजें: हल्की मिठास लिए, कुरकुरी और देर तक पेट भरा रखने वाली.
  • नकली आटे से बनी चीजें: बेस्वाद, जल्दी खराब होने वाली और पेट में भारीपन देने वाली.

6. पैकेजिंग पर भी रखें नज़र

  • FSSAI का लोगो जरूर देखें.
  • ब्रांडेड और सील पैक आटा खरीदें.
  • मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट ज़रूर जांचें.
  • खुले में बिकने वाले या बिना लेबल के आटे से दूरी बनाएं.

मिलावटी आटे से हो सकती हैं ये समस्याएं:

  • पेट दर्द
  • उल्टी
  • अपच और गैस
  • कब्ज
  • फूड पॉइज़निंग

उपभोक्ताओं के लिए सलाह...

त्योहारों के समय मांग बढ़ने के साथ ही धोखाधड़ी भी बढ़ जाती है. ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है. किसी भी खाद्य सामग्री को खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच करना आपके स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें- जल्द खत्म होगा 25% अतिरिक्त टैरिफ! क्या भारत-अमेरिका की ट्रेड डील हो गई फाइनल?