7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा... Oppo का दमदार धमाका! लॉन्च किया ये धांसू फोन, इतनी है कीमत

चीन की टेक कंपनी Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6 5G लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और हाईपरफॉर्मेंस प्रोसेसर दिए गए हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में खास विकल्प बनाते हैं.

Oppo A6 5G launched with 7000mAh battery and 50MP rear camera check price and specs
Image Source: Social Media

चीन की टेक कंपनी Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6 5G लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और हाईपरफॉर्मेंस प्रोसेसर दिए गए हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में खास विकल्प बनाते हैं. आइए जानते हैं इस नए हैंडसेट की खास बातें, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से.

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Oppo A6 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है. खास बात यह है कि यह 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है और यूजर्स को परेशानी नहीं होती.

पावरफुल प्रोसेसर और स्टोरेज

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है. यह चिपसेट 12GB तक की RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है, जो मल्टीटास्किंग और भारी एप्स चलाने में सक्षम है. इसके अलावा, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी है.

शानदार डिस्प्ले अनुभव

Oppo A6 5G में 6.57 इंच का फुल-HD AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक की एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक होती है और यह 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करता है.

कैमरा सेटअप

इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा है, जो f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है. दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है जो 10x डिजिटल ज़ूम भी सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.

सुरक्षा और कनेक्टिविटी

Oppo A6 5G में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है जो तेजी से फोन अनलॉक करता है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, GPS, Beidou, GLONASS और Galileo सपोर्ट भी दिया गया है. यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस बनाता है.

कीमत और उपलब्धता

चीन में Oppo A6 5G की शुरुआती कीमत 8GB RAM 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 20,000 रुपये (CNY 1,599) रखी गई है. इसके अलावा 12GB RAM के दो मॉडल भी उपलब्ध होंगे, लेकिन उनकी कीमत अभी घोषित नहीं हुई है. फोन को ब्लू ओशियन लाइट, वेलवेट ग्रे और पिंक रंग में कंपनी की वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: WhatsApp Vs Arattai: व्हाट्सएप को टक्कर देगा देसी Arattai? जानिए किस मैसेजिंग ऐप में है ज्यादा दम