EXCLUSIVE: कश्मीर फिर बना पर्यटकों की पहली पसंद! डल झील में 6 लाख सैलानियों की दस्तक

Jammu & Kashmir: श्रीनगर की डल झील पर्यटकों से गुलजार, देशभर से पहुंच रहे सैलानी, शिकारा सवारी, हाउसबोट और कश्मीर की खूबसूरती बनी पहली पसंद, अब तक करीब 6 लाख पर्यटक पहुंचे.

Bharat 24

Jammu & Kashmir: कश्मीर की खूबसूरती एक बार फिर देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है. श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील इस बार पर्यटकों से गुलजार नजर आ रही है. साल के आठवें महीने में ही डल झील में करीब 6 लाख पर्यटकों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है. देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले सैलानियों के लिए डल झील आज भी कश्मीर के सबसे बड़े आकर्षणों में शामिल है. कश्मीर की वादियों में बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे मैदान, फूलों से सजे बाग और झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. लेकिन श्रीनगर की डल झील का आकर्षण इन सबसे अलग है. शांत पानी पर तैरते शिकारे, खूबसूरत हाउसबोट और झील के आसपास का प्राकृतिक नजारा कश्मीर की यात्रा को खास बना देता है.

कश्मीर घूमने आने वाले ज्यादातर पर्यटकों की यात्रा श्रीनगर से शुरू होती है और डल झील उनका प्रमुख पड़ाव बनती है. झील में शिकारा की सवारी करना, हाउसबोट में ठहरना और चार चिनारी जैसे मशहूर स्थानों को करीब से देखना पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव होता है. डल झील की सैर के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे दूसरे पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं. यही वजह है कि श्रीनगर के पर्यटन कारोबार में डल झील की अहम भूमिका मानी जाती है. इस साल अब तक करीब 6 लाख पर्यटकों का यहां पहुंचना कश्मीर पर्यटन के लिए उत्साह बढ़ाने वाला आंकड़ा है. खास बात यह है कि अभी अगस्त का महीना चल रहा है और पर्यटन सीजन के कई महीने बाकी हैं.

ये भी पढ़ें- Nitin Nabin New Team: BJP की नई टीम का महामंथन! PM Modi ने दिया 2027 का जीत मंत्र