मानसून में EV चलाने वाले सावधान! पानी भरी सड़कों पर इन गलतियों से बचें, वरना होगा नुकसान

EV Safety: मानसून के मौसम में कई शहरों में तेज बारिश और जलभराव की समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चलाते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

EV owners take note during the monsoon Avoid mistakes on waterlogged roads to prevent damage
Image Source: ANI/ File

EV Safety: मानसून के मौसम में कई शहरों में तेज बारिश और जलभराव की समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चलाते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

आज की इलेक्ट्रिक कारों को इस तरह बनाया जाता है कि वे सामान्य बारिश और पानी का आसानी से सामना कर सकें. लेकिन आपकी छोटी सी लापरवाही कार की परफॉर्मेंस और खर्च दोनों को प्रभावित कर सकती है. इसलिए बारिश के मौसम में इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

गहरे पानी में EV ले जाने से बचें

इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी और हाई-वोल्टेज सिस्टम अच्छी तरह सील किए जाते हैं. इसके बावजूद बाढ़ या ज्यादा पानी भरी सड़कों पर कार चलाना नुकसानदायक हो सकता है.

अगर सड़क पर पानी भरा है और आपको उसकी गहराई का अंदाजा नहीं है, तो उस रास्ते से जाने से बचें. ज्यादा देर तक पानी में रहने से कार के सस्पेंशन, ब्रेक, व्हील बेयरिंग और इलेक्ट्रिक पार्ट्स खराब हो सकते हैं.

बारिश में EV चार्ज करते समय रखें ध्यान

बारिश के दौरान इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि कार और चार्जर में सुरक्षा के कई फीचर्स दिए जाते हैं. फिर भी चार्जिंग से पहले यह जरूर जांच लें कि चार्जिंग पोर्ट में पानी, धूल या गंदगी जमा न हो. अगर पोर्ट गंदा दिखे तो उसे सूखे कपड़े से साफ कर लें.

बारिश में ड्राइविंग करते समय बरतें सावधानी

बारिश के दौरान सड़क गीली हो जाती है, जिससे टायर की पकड़ कम हो सकती है. इसलिए अचानक तेज एक्सीलेटर देने या तेज ब्रेक लगाने से बचें. कार की स्पीड धीरे-धीरे बढ़ाएं और दूसरी गाड़ियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें.

अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का फीचर है, तो बारिश के समय इसे कम या हल्के मोड पर इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है. थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप मानसून में अपनी इलेक्ट्रिक कार को सुरक्षित और बेहतर तरीके से चला सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 6 दिन में चार्जशीट, 40 दिन में फैसला... मासूम की हत्या करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा