क्या फिर साथ आएंगे रणवीर सिंह और फरहान अख्तर? ‘डॉन 3’ विवाद में सलमान खान की एंट्री, जानें पूरा मामला

Don 3 Controversy: इन दिनों बॉलीवुड में फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म से जुड़े विवाद ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. इसी बीच खबर सामने आई है कि अभिनेता सलमान खान ने इस मामले को सुलझाने की कोशिश की है.

Entertainment Will Ranveer singh and Farhan reunite Salman Khan enters the Don 3 controversy
Image Source: Social Media

Don 3 Controversy: इन दिनों बॉलीवुड में फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म से जुड़े विवाद ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. इसी बीच खबर सामने आई है कि अभिनेता सलमान खान ने इस मामले को सुलझाने की कोशिश की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर और अभिनेता रणवीर सिंह दोनों से बात की है ताकि विवाद खत्म हो सके और मामला आगे न बढ़े.

सलमान खान ने दोनों पक्षों से की बातचीत

बताया जा रहा है कि सलमान खान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह को समझाने की कोशिश की. उन्होंने दोनों से कहा कि किसी भी विवाद की वजह से अपने प्रोजेक्ट्स और करियर को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. सलमान ने फरहान अख्तर से कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंस होना आम बात है और ऐसे मामलों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है. वहीं उन्होंने रणवीर सिंह से भी लंबी बातचीत की.

आखिर क्या है ‘डॉन 3’ का पूरा विवाद?

दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ने का फैसला कर लिया. इसके बाद उनके और फरहान अख्तर के बीच तनाव की खबरें सामने आने लगीं. मामला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) तक पहुंच गया. फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

रणवीर सिंह पर लगा बैन

शिकायत में कहा गया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी. इससे पूरी यूनिट और प्रोजेक्ट को नुकसान हुआ. FWICE ने इस मामले में रणवीर सिंह को तीन नोटिस भेजे, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणवीर सिंह पर बैन लगाने की जानकारी दी गई.

क्या खत्म होगा विवाद?

अब सलमान खान की एंट्री के बाद माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामला सुलझ सकता है. हालांकि अभी तक ‘डॉन 3’ को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी साजिश के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में धुंआधार छापेमारी