बॉक्स ऑफिस पर छाई रितेश देशमुख की "राजा शिवाजी', बना डाले ये 5 बड़े रिकॉर्ड; तोड़ना होगा मुश्किल!

Raja Shivaji 5 Records: राजा शिवाजी सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई थी और तब से फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फिल्म में रितेश देशमुख ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि इसका निर्देशन भी किया है.

Entertainment Riteish Deshmukh Raja Shivaji dominates the box office breaks these 5 big records
Image Source: Social Media

Raja Shivaji 5 Records: राजा शिवाजी सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई थी और तब से फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फिल्म में रितेश देशमुख ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि इसका निर्देशन भी किया है.

फिल्म मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी. इसमें जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए हैं. वहीं सलमान ख़ान ने भी फिल्म में कैमियो किया है.

24 दिनों में 100 करोड़ के पार

फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. चौथे हफ्ते में भी इसकी कमाई जारी है. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने 24 दिनों में भारत में 101.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही ‘राजा शिवाजी’ 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई है. इस उपलब्धि के बाद मराठी सिनेमा में फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है.

‘राजा शिवाजी’ के नाम हुए 5 बड़े रिकॉर्ड

मराठी सिनेमा की पहली 100 करोड़ फिल्म

‘राजा शिवाजी’ भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई है.

‘सैराट’ का रिकॉर्ड टूटा

फिल्म ने मराठी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म सैरात के 90 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. अब ‘राजा शिवाजी’ मराठी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

दुनियाभर में भी बड़ी कमाई

फिल्म ने वर्ल्डवाइड 114 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म भी बन गई है.

रितेश देशमुख के करियर की बड़ी उपलब्धि

यह रितेश देशमुख के करियर की 10वीं 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है. खास बात यह है कि उनकी पिछली 9 फिल्में बॉलीवुड मल्टीस्टारर थीं, जबकि ‘राजा शिवाजी’ एक क्षेत्रीय और खुद निर्देशित फिल्म है.

सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मराठी फिल्म

फिल्म ने पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. इसके साथ ही यह मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक से चीन परेशान! इन 3 फैसलों ने बढ़ाई ड्रैगन की टेंशन, जानें पूरी जानकारी