कैलगरी कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों ने फिर काटा बवाल, दिलजीत दोसांझ ने लगाई लताड़; जानें क्या कहा

Diljit Dosanjh Video: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ कनाडा के कैलगरी में एक बड़े कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे. इस शो में हजारों लोग मौजूद थे और पूरा माहौल काफी जोश से भरा हुआ था. स्टेज पर रंगीन लाइट्स के बीच दिलजीत पारंपरिक अंदाज में गाना गा रहे थे.

Entertainment Khalistanis created ruckus again in Calgary concert Diljit Dosanjh scolded
Image Source: Social Media

Diljit Dosanjh Video: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ कनाडा के कैलगरी में एक बड़े कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे. इस शो में हजारों लोग मौजूद थे और पूरा माहौल काफी जोश से भरा हुआ था. स्टेज पर रंगीन लाइट्स के बीच दिलजीत पारंपरिक अंदाज में गाना गा रहे थे. भीड़ भी उनके साथ गा रही थी और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ा रही थी.

इसी दौरान कॉन्सर्ट के बीच में भीड़ में कुछ लोग खालिस्तान समर्थक झंडे लहराते हुए दिखाई दिए. यह झंडा भारत में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा माना जाता है. वीडियो में देखा गया कि जैसे ही यह हुआ, माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया और कार्यक्रम में बाधा आने लगी.

दिलजीत दोसांझ ने मंच से दी प्रतिक्रिया

स्थिति को देखते हुए दिलजीत दोसांझ ने परफॉर्मेंस बीच में रोक दी. उन्होंने भीड़ की तरफ इशारा किया और झंडा दिखा रहे लोगों से शांति बनाए रखने और हंगामा न करने की अपील की. उन्होंने साफ कहा कि कॉन्सर्ट का माहौल खराब न किया जाए और लोग अनुशासन में रहें.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में ऐसी स्थिति बनी हो. पहले भी उनके कई शो में खालिस्तान समर्थक झंडे लहराकर कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की जा चुकी है.

कनाडा में खालिस्तान से जुड़ी चिंताएं

हाल ही में कनाडा की सुरक्षा एजेंसी कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा ने एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में कुछ खालिस्तानी तत्वों की गतिविधियां चिंता का विषय बनी हुई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में मौजूद कुछ समूह हिंसक विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं और समुदाय के लोगों से पैसे जुटाकर उसे गलत गतिविधियों में इस्तेमाल करते हैं.

भारत-कनाडा रिश्तों पर असर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन मुद्दों को लेकर पिछले कुछ सालों में भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव देखा गया है. खालिस्तानी गतिविधियों पर कार्रवाई को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद भी बढ़े हैं.

ये भी पढ़ें- सलमान और रितेश की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धमाल, 2 दिनों में 'राजा शिवाजी' ने की बंपर कमाई