बंदर से लेकर पेड्डी तक... इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में, लिस्ट में सुपरहीरो मूवी भी है शामिल

5 June Theater Release: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल है. स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं.

Entertainment From bandar to Peddi these 5 big films will be released this week superhero movie
Image Source: Social Media

5 June Theater Release: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल है. स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में राम चरण एक एथलीट के किरदार में दिखाई देंगे. बूची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून से एक दिन पहले 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

बॉबी देओल की 'बंदर' भी होगी रिलीज

बॉबी देओल अभिनीत 'बंदर' भी 5 जून को दर्शकों के सामने आएगी. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद समेत कई कलाकार नजर आएंगे. कहानी एक ऐसे टीवी कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी जिंदगी पर निजी आरोपों के बाद बड़ा असर पड़ता है और परिस्थितियां पूरी तरह बदल जाती हैं.

रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाएगी 'है जवानी तो इश्क होना है'

वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' भी इस सप्ताह रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में शामिल है. फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक मनोरंजन का मिश्रण पेश करेगी. दर्शकों को इससे क्लासिक बॉलीवुड एंटरटेनमेंट की उम्मीद है.

सुपरहीरो अवतार में आएगी 'मास्टर ऑफ द यूनिवर्स'

हॉलीवुड फिल्म 'मास्टर ऑफ द यूनिवर्स' भी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेविस नाइट के निर्देशन में बनी यह लाइव-एक्शन फिल्म लोकप्रिय किरदार ही-मैन और एटरनिया की दुनिया पर आधारित है. फिल्म में रोमांच, एक्शन और फैंटेसी का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा.

हंसी और डर का कॉम्बिनेशन लेकर आ रही 'स्कैरी मूवी'

हॉरर-कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए 'स्कैरी मूवी' भी इसी दिन रिलीज हो रही है. यह फिल्म आधुनिक हॉरर फिल्मों और समकालीन सामाजिक ट्रेंड्स पर व्यंग्य करती नजर आएगी. फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा.

दर्शकों के लिए विकल्पों की भरमार

5 जून को अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज होने से दर्शकों के पास भरपूर विकल्प होंगे. एक तरफ स्पोर्ट्स ड्रामा और रोमांटिक कॉमेडी है, तो दूसरी ओर सुपरहीरो और हॉरर-कॉमेडी जैसी फिल्में भी मौजूद हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शकों का प्यार मिलता है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: 17 साल का इंतजार, फिर लगातार दो ट्रॉफी... RCB ने कैसे तय किया 'चोकर्स' से चैंपियन का सफर?