Pranit More 370 Biryani Controversy: '370 की बिरयानी' बयान को लेकर हुए विवाद के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी और कहा कि इस पूरे मामले में उन्हें भी काफी आलोचना और नफरत का सामना करना पड़ा है.
प्रणित बोले- मुझे उस वक्त रोकना चाहिए था
वीडियो में प्रणित मोरे ने कहा कि शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा ने जो टिप्पणी की थी, उस पर उन्हें तुरंत प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी. लेकिन उस समय ऐसा नहीं हो पाया. उन्होंने माना कि यह उनकी गलती थी.
प्रणित ने कहा कि जब वह टिप्पणी की जा रही थी, तब वहां मौजूद लोग हंस रहे थे और वह भी उसी माहौल में बह गए. हालांकि, अब उन्हें लगता है कि उन्हें उस बयान का विरोध करना चाहिए था और स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखना चाहिए था.
Pranit More has issued an apology.
— The Lie Lamaa 🏹 (@_TheLieLamaa) June 13, 2026
He still hasn't realised it never was about one bad joke. It's about treating misogyny as crowd entertainment & women as props.
Women were never the audience. They were the punchline.
LISTEN 👇 pic.twitter.com/OpxqvzDkhX https://t.co/uVx0pbN9Ql
लोगों से मांगी माफी
कॉमेडियन ने कहा कि उनके मंच की वजह से हिमांशु को अपनी बात कहने का मौका मिला, जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया. उन्होंने उन सभी लोगों से माफी मांगी जो इस घटना से आहत हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, उसमें वह पूरी तरह से अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं.
बेहतर इंसान बनने का दिया भरोसा
प्रणित मोरे ने देश के लोगों से एक मौका देने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह घटना उनके लिए भी एक सीख की तरह रही है. वह अब अपने काम और कंटेंट पर पहले से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने. उन्होंने बताया कि वह पहले ही माफी मांगना चाहते थे, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से वह अपनी बात लोगों तक नहीं पहुंचा पाए.
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद गुरुग्राम में हुए एक कॉमेडी शो के दौरान सामने आया था. शो में हिमांशु जांगड़ा द्वारा दिया गया '370 रुपये की बिरयानी' वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई लोगों ने इसे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया और इसकी कड़ी आलोचना की. वायरल वीडियो में दर्शक हंसते हुए दिखाई दे रहे थे और प्रणित मोरे भी मंच पर मौजूद थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई और दोनों कॉमेडियंस को ट्रोल किया.
मामले ने तूल पकड़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी संज्ञान लिया. आयोग ने हरियाणा पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को आयोग के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है.
ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट