Avatar Fire And Ash: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. 5 दिसंबर से रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और वर्ल्डवाइड भी 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. लेकिन अब फिल्म के सामने एक नया चुनौतीपूर्ण खिलाड़ी आ गया है, हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’, जो 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
अवतार फ्रैंचाइज़ी की नई किस्त को लेकर दर्शकों में बेसब्री का माहौल है. पिछली फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने 2022 में भारत में 392 करोड़ रुपए का कारोबार किया था और अब उम्मीद की जा रही है कि ‘फायर एंड ऐश’ इसका रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
This Christmas, experience the epic of a lifetime.
— Avatar 3: Fire and Ash (@avatar3news) November 28, 2025
The Avatar saga returns in cinemas, December 19th. pic.twitter.com/KqhTB8mTMW
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर के भारत में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने की संभावना जताई जा रही है. अगर ऐसा होता है, तो यह भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी.
‘धुरंधर’ की पकड़ पर असर?
रणवीर सिंह की फिल्म ने ओपनिंग में 28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं, पिंकविला के अनुमान के मुताबिक, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 30 से 35 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सकती है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कलेक्शन की टक्कर देखने लायक होगी.
विशेषज्ञों का कहना है कि अवतार की रिलीज़ के बाद ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है, लेकिन फिर भी रणवीर की फिल्म की सफलता और दर्शकों का प्यार लगातार बना रहेगा.
दर्शकों के लिए खुशखबरी
अंतरराष्ट्रीय ब्लॉकबस्टर और भारतीय एक्शन ड्रामा का ये टकराव दर्शकों के लिए एक त्योहार जैसा अनुभव लेकर आएगा. फिल्म प्रेमियों को दिसंबर में दो बड़े मनोरंजन धमाकों का मजा लेने का मौका मिलेगा, रणवीर का एड्रेनालिन और अवतार का विज़ुअल तांडव.
यह भी पढे़ं- अब इंग्लैंड में जलवा दिखाएंगे दिनेश कार्तिक, इस टीम ने बनाया बैटिंग कोच; बोले - सपना सच होने जैसा...